Sunday , November 1 2026
Breaking News

Katni: बारदाना गोदाम में भड़की आग, 50 लाख रुपये का बारदाना जला

कटनी, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के कुठला थाना अंतर्गत बारदाना गोदाम में आग भड़कने से उसमें रखा लाखों रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम के दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं गोदाम में अंदर जाने का रास्ता पर्याप्त न होने के कारण जेसीबी की मदद से दीवाल को तोड़ते हुए रास्ता बनाया गया है। हादसा सुबह 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जिसके बाद सुबह 6 बजे से सुबह 9 बज तक लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

सुबह धुआं उठते देखा तो चला पता

जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम है। आज सुबह 5 बजे रवि के पिता टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी। जिस पर मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंचा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद दमकल की 2 और गाड़ियों को बुलाया गया जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुबह 9 बजे तक मौके पर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी।

40 से 50 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

बारदाना गोदाम में आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। वहीं गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लगभग तीन से चार लाख बारदाना रखा हुआ था और आग लगने के कारण 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान की संभावना है। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *