Friday , May 3 2024
Breaking News

Rashifal 17th April: वाणी पर अंकुश नहीं रखेंगे तो नुकसान होगा, जानिए सोमवार का पंचांग और राशिफल

17 अप्रैल 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  द्वादशी15:48 तक
नक्षत्र  पूर्वभाद्रपदा26:21 तक
करण तैतिल
गारा
15:48 तक
26:37 तक
पक्षकृष्ण 
वार   सोमवार 
योग  ब्रह्मा21:00 तक
सूर्योदय05:57 
सूर्यास्त18:43 
चंद्रमा  कुम्भ18:44 तक
राहुकाल07:33 − 09:09 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:55 − 12:46

राशिफल

मेष-आज मित्रों के साथ आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। आप भी मित्रों पर पैसा खर्च करेंगे। नई दोस्ती के कारण भविष्य में लाभ भी हो सकता है। संतान से भी लाभ होगा। बाहर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सरकारी काम में कामयाबी मिलेगी।

वृषभ-प्रमोशन के समाचार मिलेंगे। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में आने से लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। नए काम का आयोजन हाथ में लेंगे। अधूरे काम पूरे कर सकेंगे। धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मिथुन-आप का दिन कुछ प्रतिकूल रह सकता है। मानसिक रूप से चिंता और शारीरिक रुप से शिथिलता का अनुभव होगा। काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। धन ज्यादा खर्च हो सकता है। संतान के साथ विवाद हो सकता है। शत्रुओं से सावधानी बरतें।

कर्क-आज सावधानीपूर्वक बर्ताव करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करें। गुस्से को नियंत्रण में रखें। अधिक खर्च की भी संभावना है। ईश्वर का स्मरण तथा आध्यात्मिकता से आपको मन की शांति मिलेगी।

सिंह-आज का दिन फलदायी है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन घर में किसी के सेहत की चिंता आपको होगी। मित्रों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है।

कन्या-आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की परिस्थिति में सुधार आएगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा एवं मान-सम्मान भी मिलेगा। महिलाओं के मायके से अच्छे समाचार आ सकते हैं।

तुला-पढ़ाई में बाधा आ सकती है। नए काम की शुरुआत ना करें। विवाद में नौकरीपेशा लोगों को आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। काम पूरा करने के लिए वरिष्ठों का सहयोग ले सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि दिन ठीक है।

वृश्चिक-आज के दिन आप अज्ञात भय का अनुभव करेंगे। किसी न किसी बात की चिंता आपको परेशान करेगी। पिता का स्वास्थ्य खराब होगा। जमीन आदि की खरीदारी के दस्तावेज बनवाने में सावधानी रखें। कारोबार में भी आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा।

धनु-नए काम शुरू कर सकेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगा। छोटी यात्रा कर सकते हैं। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ मुलाकात सुखद रहेगी। व्यापार में प्रगति होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट पूरा करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

मकर-वाणी पर संयम आपको कठिनाई से बाहर निकाल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आंखों की पीड़ा हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। छात्रों को अध्ययन में अधिक ध्यान देना होगा।

कुंभ-आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। मित्रों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बनेगा। दूसरी तरफ आज आपकी चिंतन शक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी बनी रहेगी। धन की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता से पूरा दिन व्यतीत होगा।

मीन-आज आपका मन विचलित रहेगा। आपके द्वारा किसी जरूरी काम में रकम खर्च करने की संभावना है। कानूनी मामलों में आपको सावधान रहना पड़ेगा। वाणी पर अंकुश नहीं रखेंगे तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक उलझन दूर होगी।

About rishi pandit

Check Also

शनि जयंती 2024: शनि देव की कृपा पाने के उपाय

सूर्य देव के पुत्र शनि देव की जयंती बहुत खास दिन होता है. यह शनि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *