Thursday , May 9 2024
Breaking News

Rashifal 11th December: आज आसानी से पूरा होगा हर काम, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

11 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   तृतीया16:15 तक
नक्षत्र  पुनर्वसु20:33 तक
करणविष्टि
बावा
16:15 तक
29:31 तक
पक्षकृष्ण 
वार   रविवार 
योग  ब्रह्मा29:04 तक
सूर्योदय07:07 
सूर्यास्त17:20 
चंद्रमा   मिथुन 
राहुकाल16:04 − 17:20 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमार्गशीर्ष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:53 − 12:34


राशिफल

मेष- आज का दिन यात्रा के लिहाज से बहुत ही अनुकूल है. यदि आज आप दूर स्थानों की यात्रा करते हैं तो आपकी यह यात्रा विशेष लाभकारी रहेगी। अगर आप विदेश यात्रा की सोच रहे हैं तो आज आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृष- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप अपने काम के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। आपकी मेहनत के लिए समाज में आपको सम्मानित किया जा सकता है।

मिथुन- रविवार के दिन मिथुन राशि के जातकों पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। काम में मन लगाने से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क– आपके जन्म के समय चंद्रमा कर्क राशि में था। आज चंद्र गोचर के समय चंद्रमा बृहस्पति, शनि और बुध के नक्षत्रों से गुजर रहा है। यह संक्रमण परिस्थितियों के अनुसार अनुकूल परिणाम दे सकता है। यह परिवर्तन अध्यात्म के विकास में सहायक होगा।

सिंह– आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. परिवार का पूरा सहयोग आपको मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ सकता है। आप किसी पारिवारिक समारोह में व्यस्त हो सकते हैं। लेन-देन करने से बचें। आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के सहयोग में कमी आ सकती है।

कन्या- कन्या राशि के जातक आज अपने कारोबार में तरक्की महसूस कर सकते हैं। सूर्यदेव की कृपा से आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। अपना हर काम सोच समझ कर करें। कारोबार में छोटी सी गलती से नुकसान हो सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें।

तुला- आज आपकी यात्रा के योग बन रहे हैं. शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में आप विजयी होंगे, इस क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए आपको सावधान रहना होगा। ऐसे कई फैसले आप अपने स्तर पर ले पाएंगे। जो लाभकारी होगा।

वृश्चिक–आज आप अपने प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। किसी मित्र का हालचाल आप फोन पर पूछ सकते हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। पिता से धन की प्राप्ति होगी। हो सकती है।

धनु- आज वैवाहिक संबंधों में आपकी रुचि कम हो सकती है. यह आपके लिए औसत दिन है। यदि आप एक शांतिपूर्ण वैवाहिक जीवन चाहते हैं तो अपने दृष्टिकोण और व्यक्तित्व को बदलने की आवश्यकता है। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। घरेलू सामानों में वृद्धि होगी।

मकर-आज आपको कोई पत्र या महत्वपूर्ण संदेश प्राप्त हो सकता है. क्रय-विक्रय के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी योजना पर काम शुरू करने और यात्रा करने के लिए दिन शुभ है। आज आंख और चेहरे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें।

कुम्भ- आज आपका दिन आर्थिक मामलों में फ़ायदेमंद रहेगा. किसी काम में आपको बड़ा फायदा मिलेगा। व्यापार में कम मेहनत से भी आपको अधिक लाभ मिलेगा। जीवन साथी से प्रेम बढ़ेगा।

मीन–आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपको ज़बरदस्त आर्थिक लाभ होगा. रविवार को खुशियां आपके दरवाजे पर दस्तक देंगी। आपकी सहनशक्ति भी बढ़ेगी। निजी तौर पर आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी।

About rishi pandit

Check Also

शादी की तैयारी? जुलाई में तीन अद्वितीय मुहूर्त

मई-जून में मुहूर्त ना होने से विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। दरअसल इन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *