Monday , November 2 2026
Breaking News

Rewa: चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही से 2 दिन किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

रीवा, भास्कर हिंदी न्यूज़/ रीवा के लौर थाना अंतर्गत दो मासूम बहनों से दरिंदगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी सगे चाचा ने 7 वर्ष की बच्ची से 46 दिन पहले तो 15 माह की दुधमुंही बच्ची से दो दिन तक रेप किया। भनक लगते ही बच्चियों की मां ने अपने पति से वारदात की जानकारी दी। ऐसे में आरोपी देवर ने अपनी भाभी को मारपीट कर अधमरा कर दिया। डर के मारे बच्चियों की मां सुबह थाने पहुंची।

जहां लौर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। दो बहनों से दुष्कर्म की घटना सुन पुलिस के होश उड़ गए। तुरंत थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने एसपी नवनीत भसीन को पूरे मामले से अवगत कराया है। ​वरिष्ठ अफसरों ने महिला पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में 15 माह की दुधमुंही बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां स्थित खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस की दूसरी टीमों ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

16 अक्टूबर को बड़ी बहन से रेप

थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चाचा प्रमोद चतुर्वेदी 22 वर्ष ने 16 अक्टूबर को पहली बार 7 वर्षीय भतीजी से रेप किया। घटना के बाद मासूम बच्ची रोते बिलखते हुए मां के पास पहुंची। तब माता-पिता आरोपी के खिलाफ थाने जाने लगे। हालांकि परिवारिक दबाव के चलते मां रिपोर्ट दर्ज कराने थाने तक नहीं पहुंच पाई। तब परिवार के लोगों ने सोचा था कि शायद अब ऐसी घटना न हो। इसलिए मामले में पर्दा डाल दिया।

गुरुवार की सुबह और शुक्रवार की रात वारदात

आरोपी चाचा ने 46 दिन बाद एक बार फिर वारदात कर सनसनी फैला दी है। उसने 15 माह की भतीजी से गुरुवार की सुबह 10 बजे और शुक्रवार की रात 9 बजे रेप किया। बच्चियों की मां ने भोपाल की निजी कंपनी में कार्य करने वाले पति को फोनकर जानकारी दी। इसी बात पर आरोपी भड़क गया और मां को बुरी तरह पीटा। आरोपी के विरूद्ध दुष्कृत्य की विभिन्न धाराओं के अलावा पाक्सो एक्ट की धाराओं का अपराध कायम किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *