Monday , November 2 2026
Breaking News

Rashifal 24th October: मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा, जानिए दीपावली का पंचांग और राशिफल

24 अक्तूबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   चतुर्दशी17:27 तक
नक्षत्र  हस्त  14:42 तक
करण शकुनि
चतुष्पाद
17:27 तक
28:56 तक
पक्षकृष्ण 
वार   सोमवार 
योग  वैधृति14:32 तक
सूर्योदय06:28 
सूर्यास्त17:53 
चंद्रमा   कन्या 
राहुकाल07:54−09:19 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासकार्तिक 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:48 − 12:33

राशिफल

मेष- मेष राशि के जातकों के लिए इस बार की दिवाली शुभ रहेगी। इस साल दिवाली पर आपकी झोली खुशियों से भरने वाली है। करियर और परिवार के मामले में मेष राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। शनि मार्गी होकर अभी मकर राशि में विराजमान है। लौह पाद का दसवां शनि आपके साहसी होने का संकेत दे रहा है।

वृष- वृष राशि के जातकों के लिए इस साल दिवाली अनूठी सौगात लेकर आ रही है। इस दिवाली पर दण्ड, कमल, माला और धनुष-बाण धारण किए श्वेत वर्णी शुक्रदेव अपनी ही राशि तुला प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में इस दिवाली आपको भौतिक सुखों का लाभ होगा।

मिथुन-मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दिवाली करियर में काफी लाभ दिलाएगी। इस राशि के लोग शनि की ढैय्या से मुक्‍त हो सकते हैं। इसका कारण है कि शनि मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। इस कारण मिथुन राशि के जातकों को करियर में काफी लाभ मिलने की संभावनाएं बन गईं हैं।

कर्क-कर्क राशि के जातकों के लिए भी इस साल की दिवाली खुशियों से भरने वाली रहेगी। राशि स्वामी चंद्रमा धनु राशि में गतिशील हैं। इसका लाभ कर्क राशि का जातकों को मिलेगा। शनि की सीधी दृष्टि चैन भी देगी और बेचैन भी करेगी। इस राशि के जातकों के गुणों की प्रशंसा होगी। हर काम को सलीके से करने पर करियर लाभ भी देखने को मिलेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए यह दिवाली कामयाबी दिलाने वाली रहेगी। राशि स्वामी सूर्य तुला में विश्राम कर रहा है। ताम्र चरण का छठा शनि आर्थिक बल और करियर को संबल देने के संकेत दे रहा है। हालांकि जातकों को कुछ कानूनी अड़चनों से बचाव करना होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों के लिए भी सावधान रहने की आवश्यकता है।

कन्या-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहेगा, क्योंकि आप  किसी नये व्यवसाय मे  हाथ आजमा सकते हैं। परिवार के लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे, इसलिए आपको उनसे किये वादों को पूरा करना होगा। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आएंगे और परिवार में आप किसी रसूखदार व्यक्ति का स्वागत करेगे। गुरुजनों से शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आप बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी।

तुला-आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको  किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आप संतान की पढ़ाई से संबंधित किसी शिक्षा को लेकर किसी यात्रा  पर जा सकते हैं। यदि आज किसी से धन उधार लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। आप विभिन्न स्त्रोतों को पाकर अपने निवेश को और बढ़ा सकते हैं। आर्थिक मामलों में आप सहज रहेंगे।

वृश्चिक–आज का दिन आपके लिए किसी कार्य को बहुत ही सोच विचार कर करने के लिए रहेगा। यदि आज कोई परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना पड़े तो उसे बहुत ही सोच विचार कर रही है आज आप अपने व्यवसाय में योजनाओं व्यवसाय में सक्रिय रहेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्य को आप  पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आप अपनी अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे। 

धनु-आज का दिन आपकी पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको कामकाज मे किसी पर भी विश्वास नहीं करना है, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। यदि आपको कोई समस्या परेशान कर रही हो, तो उसका समाधान आप परिवार सदस्यों की मदद से समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में सबसे आगे होंगे। आपको आज अपने कुछ निजी विषयों में चतुराई बरतनी होगी और यदि परिवार में  किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो, तो उसमें किसी सदस्य से लड़ाई झगड़ा ना करें।

मकर–मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन ऊंचाइयों को छूने वाला रहेगा। आप मनोरंजन के कार्यक्रमों में कुछ समय बिताएंगे और परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर कुछ महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा भी कर सकते हैं। भाईचारे को बढ़ावा मिलने से आपसी तनातनी खत्म होगी। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी गलत आदमी का साथ नहीं देना है। आप व्यवसाय में अपनी योजनाओं पर फोकस करें, तभी वह पूरी हो पाएंगे।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए किसी मामले को धैर्य  से सुलझाने के लिए रहेगा। आपके परिवार में आज परिजनों का आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आपको अपने व्यवहार में सहनशीलता बनाए रखनी होगी। आप अपनी वाणी पर संतुलन बनाए रखें, तभी आप रिश्तो को बनाने में कामयाब रहेंगे। आपको मित्रों का सहयोग मिलने से आपकी कई मुश्किलें आसानी से हल होगी। विद्यार्थी  किसी नयी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

मीन-आज का दिन आपके लिए कार्य क्षेत्र में सफलता लेकर आएगा। आपको साझेदारी में किसी व्यवसाय को करने से अच्छा लाभ मिलेगा। आप आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए प्रयासों को अपना सकते हैं । कार्यक्षेत्र में भी आप स्थायित्व को बनाए रखेंगे। आपको सामाजिक कार्यों को करने से मान सम्मान मिलेगा और आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। लेन देन मे आपको कुछ समस्या में हो सकती है। आपको  कुछ राजनीतिक चर्चाओं पर भी बातचीत करने का मौका मिलेगा।

About rishi pandit

Check Also

करवा चौथ 2026: आज शाम 5:38 बजे से पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें चंद्रोदय का समय और पूजन विधि

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का व्रत आज, 29 अक्टूबर 2026 को रखा जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *