Sunday , November 1 2026
Breaking News

Satna: सांसद गणेश सिंह की माताजी का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज, गृहग्राम खम्हरिया में हुआ अंतिम संस्कार

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना से भाजपा के लोकसभा सांसद गणेश सिंह की माता श्रीमती फूलमती सिंह जी का बुधवार देर रात दुखद निधन हो गया। वह 94 वर्ष की थीं तथा कई दिनों से बीमार चल रही थीं। वह तीन बेटे तथा तीन बेटियों को छोड़कर इस संसार से विदा हो गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को  सांसद के निज गृह ग्राम (खमरिया) में किया गया। इस दौरान जिलेभर के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उनके निवास पहुंचे।

महापौर से लेकर कलेक्टर भी मौजूद

सांसद गणेश सिंह की माताजी फूलमती सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, नगर निगम आयुक्त राजेश शाही व बड़ी संख्या में राजनेता, समाजसेवी ने माता जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती फूलमती सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद गणेश सिंह की माताजी श्रीमती फूलमती सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ईश्वर से पूज्य माताजी की दिव्य आत्मा को शांति और अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजन को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने स्व. फूलमती सिंह को दी श्रद्धांजलि

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने बुधवार को सतना सांसद गणेश सिंह के गृहग्राम खम्हरिया पहुंचकर स्व. फूलमती सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि दी। राज्यमंत्री श्री पटेल ने सांसद श्री सिंह एवं परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने स्व. फूलमती को दी श्रद्धांजलि

कलेक्टर अनुराग वर्मा ने गुरुवार को सांसद सतना गणेश सिंह के निवास पहुंचकर उनकी माताजी फूलमती सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आयुक्त नगर निगम राजेश शाही भी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

तमन्ना भाटिया ने किए महाकाल के दर्शन, मां के साथ भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन  बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शनिवार सुबह धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचीं. यहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *