Monday , November 2 2026
Breaking News

Crime: नशे में धुत्त युवकों ने पुलिस अधिकारी से की बदसलूकी, सिपाही की वर्दी फाड़ी

Crime the youths making a ruckus misbehaved with the police officer tore the uniform of the soldier: digi desk/BHN//इंदौर/ नशे में हंगामा करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपितों ने पुलिस अफसर से बदसलूकी भी की और समझाने गए सिपाही की वर्दी तक फाड़ दी।मामले में आरोपितों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा का प्रकरण पुलिस ने दर्ज किया है।

लसूड़िया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में बुधवार रात एजेके थाने के सहायक आयुक्त आशीष पटेल गश्त पर थे। देवास नाके पर कुछ युवक नशे में विवाद कर रहे थे। पटेल ने उन्हें समझाइश दी तो युवक उनके साथ ही बदसलूकी की।इस बीच पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत की गई तो अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए।

सिपाही प्रवीण पटेल और आकाश त्रिवेदी ने जब युवकों को समझाने की कोशिश की तो उन्होंने विवाद किया।बताया जाता है कि इस दौरान युवकों ने सिपाही आकाश की वर्दी पकड़ ली और फाड़ दी।युवक जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस की गाड़ी को भी लात मारी। बाद में युवकों को गाड़ी में बैठा पुलिस लसूड़िया थाने ले आई।

पुलिस एसीपी के ड्राइवर की शिकायत पर लभी पुत्र सीके खरे निवासी भवानीपुर कालोनी, करण पुत्र स्वरण सिंह धारीवाल निवासी अजयबाग कालोनी, मुवेद सिंह पुत्र दिनेश कृष्णकुंज कालोनी खंडवा रोड, देव पुत्र हेमंत चौहान निवासी अन्नापूर्णा रोड,अमित पुत्र मनोज परमार निवासी प्रिकांको कालोनी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और विवाद करने के मामले में केस दर्ज किया है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *