Monday , November 9 2026
Breaking News

Guru Purnima: गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग, इन राशियों की चमक जाएगी तकदीर

Guru Purnima 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई को है। हिंदू धर्म में गुरु पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के विशेष संयोग बनने पर राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों को शुभ को कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 13 जुलाई को बुध, सूर्य और शुक्र एक ही राशि में रहेंगे। इससे कुछ राशि के जातकों को अत्यंत लाभ होगा। आइए जानते हैं।

मिथुन-परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। भविष्य हेतु निवेश कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मान मिलेगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने काम और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उचित सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं।

तुला- रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आकर्षक सौदे हाथ लग सकते हैं। प्रॉपर्टी से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। यश एवं कीर्ति अर्जित कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक- शेयर बाजार और संपत्ति के सौदे में लाभ के योग हैं। समय पक्ष में रहेगा। अपने मनचाहे कार्य और योजना को फलीभूत कर पाएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी के क्षेत्र में सबकुछ अच्छा होगा।

धनु- नौकरी की तलाश पूरी होगी। अचानक धन लाभ की प्राप्ति होगी। वाणी में मधुरता रहेगी। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश से लाभ हो सकता है। भवन व सुख की प्राप्ति के योग बनेंगे। पुराने साथियों से आपकी मुलाकात हो सकती है।

 

About rishi pandit

Check Also

दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश को क्यों चढ़ाते हैं खील-बताशे? जानें खास धार्मिक मान्यता

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *