Saturday , November 7 2026
Breaking News

Moosewala: मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गोली लगने के 15 मिनट के अंदर मौत, शरीर के आर-पार हुई 19 गोलियां

Sidhu Moose Wala Postmortem Report: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिद्धू को 19 गोलियां मारी गई, जो शरीर के आर-पार हो गई थीं। हार्ट पंचर होना उनकी मौत का कारण बना। कांग्रेस ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस की जांच एनआईए या सीबीआई से कराने की मांग की है।

लीवर और रीढ़ की हड्डी में लगी गोली

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हमले के 15 मिनट के अंदर सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई। नाक में ब्लड भरने के कारण उनकी आंखें और मुंह बंद था। रिपोर्ट में कहा गया, ‘हत्या के बाद ज्यादा खून बहने से मौत हो गई। गायक के लीवर में और रीढ़ की हड्डी में गोली लगी थी।’

आप सरकार विनाशकारी साबित हुई

पंजाब कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की। पार्टी नेता और गायक मूसेवाला की हत्या की एनआईए या सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश के लिए विनाशकारी साबित हुई है। पुलिस को अभी भी कोई सुराग नहीं मिला है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी।’

 

About rishi pandit

Check Also

भारत की ट्रेड डिप्लोमेसी का दिखेगा असर, 50 से ज्यादा देशों में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

नई दिल्ली चंद महीनों पहले की बात है. अमेर‍िका ने भारत पर 50 फीसदी टैर‍िफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *