Sonia Gandhi Corona positive: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज जानकारी दी है कि सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो चुकी है। सुरजेवाला ने बताया कि बीते कुछ दिनों में हुई बैठकों के दौरान सोनिया गांधी जिन भी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं से मिली है, उनमें से भी कुछ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को बुधवार शाम को हल्का बुखार आया था और इसके बाद कोविड-19 टेस्ट कराने पर उनकी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सोनिया गांधी ने खुद को किया आइसोलेट
सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी ने कोरोा संक्रमित रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और ठीक हो रही हैं। सुरजेवाला ने कहा कि डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि सोनिया गांधी 8 जून से पहले ठीक हो जाएंगी।
ED ने सोनिया को 8 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 8 जून को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है। प्रवर्तन निदेशालय सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करेगा। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी के दो-तीन दिन में ठीक होने की उम्मीद है।
Bhaskar Hindi News