Wednesday , November 4 2026
Breaking News

MP Weather: प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ नौतपा का आगमन, जानिये आगे क्‍या होगा

MP Weather Update: digi desk/BHN/ भाेपाल/ नौतपा के पहले दिन बुधवार काे मध्यप्रदेश में कुछ स्थानाें पर आंधी चलने के साथ ही तेज बौछारें पड़ीं। शेष स्थानाें पर वातावरण में नमी हाेने के कारण उमस हावी रही। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक नमी के कारण गुरुवार काे भी जबलपुर, रीवा, भाेपाल, नर्मदापुरम, शहडाेल संभागाें के जिलाें में कहीं-कहीं बारिश हाे सकती है।

शुक्रवार से प्रदेश में दिन का तापमान कुछ बढ़ने की संभावना है। हालांकि नौतपा के दौरान अब लू चलने की संभावना कम ही है। बुधवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सागर में 17, दमाेह में आठ, खजुराहाे में दाे, नौगांव में एक, जबलपुर में 0.4, सतना में 0.4 मिलीमीटर बारिश हुई। मलाजखंड एवं छिंदवाड़ा में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले दिनाें सक्रिय रही मौसम प्रणालियाें के कारण बड़े पैमाने पर आद्रता आ गई थी। इस वजह से कई जिलाें में बारिश हुई। वर्तमान में काेई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन नमी के कारण तापमान बढ़ते ही कहीं-कहीं बारिश हाे रही है। इसी क्रम में सागर में आंधी चलने के साथ ही डेढ़ सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई। इस तरह की स्थिति गुरुवार काे भी बनी रहने की संभावना है। हालांकि जिन जिलाें में बारिश नहीं हाेगी, वहां दिन के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगेगी।

बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मध्यप्रदेश के मध्य से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इन दाे मौसम प्रणालियाें के असर से गरज-चमक के साथ बारिश हाे रही है।

गुरुवार काे कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। शुक्रवार से वातावरण में नमी कम हाेने के कारण प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगेगी। उधर 28 मई से एक पश्चिमी विक्षाेभ के फिर से उत्तर भारत काे प्रभावित करने की संभावना है। इससे एक बार फिर तापमान में गिरावट हाेने लगेगी। शुक्ला के मुताबिक नौतपा में अब लू के हालात बनने की संभावना कम ही है।

 

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *