Corona Vaccine For Children: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ देश में अब 6 से 12 साल तक की उम्र के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की आपात मंजूरी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस आयु वर्ग के बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन लगाई जाएगी। डीसीजीआई ने इसके लिए आपात मंजूरी दे दी है। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण घटने के बाद अब सभी राज्यों में स्कूल खोल दिए गए हैं, लेकिन दिल्ली नौएडा में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कुछ स्कूली बच्चे भी हाल के दिनों कोरोना संक्रमित हुए हैं। इसलिए 6 से 12 साल के बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
कॉर्बेवैक्स को भी मिल चुकी है मंजूरी
गौरतलब है कि इससे पहले ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) के ड्रग रेगुलेटर के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 साल के बच्चों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाने के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स के आपातकालीन इस्तेमाल की सिफारिश की थी।
देश के ड्रग रेगुलेटर डीसीजीआई (ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) की विषय विशेषज्ञ समिति ने 5 से 11 साल के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कॉर्बेवैक्स वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की सिफारिश की थी। 5 से 12 वर्ष की आयु के बच्चों में वैक्सीन के डेटा और उपयोग पर चर्चा करने के लिए पैनल ने बीते गुरुवार को बैठक की थी और तब इस बैठक में वैक्सीन के संबंध में की गई सिफारिशों को अब एसईसी द्वारा ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया को भेज दिया गया था।
Bhaskar Hindi News