Tuesday , November 10 2026
Breaking News

OMG: मां बेटी को समझा रही थी Good Touch Bad Touch, 10 साल की बेटी बोली- ऐसा मेरे साथ हुआ था..!

Good Touch Bad Touch: digi desk/BHN/ जोधपुर/ जिले के एक क्षेत्र में पांच साल की मासूम से उसके कोरियोग्राफर टीचर ने दुष्कर्म कर दिया। मामला चार साल पहले का है। खुलासा तब हुआ जब मां अपनी बेटी को गुड टच बेड टच के बारे में समझा रही थी। तब मासूम बेटी जो कि अब 10 साल की हो गई है, उसने कोरियोग्राफर टीचर की कहानी बयां कर दी। पीड़ित थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। सोनोग्राफी टेस्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म होना सामने आया है। कोरियोग्राफर ने यह हरकत स्कूल के वार्षिक समारोह के समय बच्ची से बाथरूम में यह हरकत की। पुलिस ने अब इस मामले में जांच शुरू कर दी है और चार साल बाद बात उजागर होने से पुलिस भी सकते में है।

पुलिस के अनुसार एक महिला की तरफ से यह मामला दर्ज करवाया गया। उसका आरोप है कि उसकी बेटी अब 10 साल की है। उसके बेटी के सिर में दर्द रहता है। तब डॉक्टर को भी दिखाया गया। मगर कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। अभी वह अपनी बेटी को दो तीन दिन पहले वह गुड टच और बेड टच के बारे में समझा रही थी। तब बेटी ने अपने कोरियोग्राफर डांस टीचर की करतूतों के बारे में जानकारी दी।

साल 26 फरवरी 2018 में स्कूल का वार्षिक समारोह चल रहा था। तब कई सारी बच्चियां कोरियोग्राफर के साथ डांस की प्रैक्टिस कर रही थी। उसे स्कूल प्रिंसिपल की तरफ से बुलाया गया था। वार्षिक समारोह की तैयारी के समय एक दिन उसकी बेटी लघुशंका के लिए बाथरूम में गई थी। तब कोरियोग्राफर डांस टीचर भी पीछे से बाथरूम में आ गया। उसका मुंह दबाने के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को धमकाया और कहा कि उसके पास रिमोट है, जिससे पता लग जाएगा कि तूने किसी को कुछ बताया है। उसकी बेटी तब 5-6 साल की थी। वह डर के मारे कुछ नहीं बोल पाई और ना ही घर पर बताया।
पुलिस के अनुसार रिपोर्ट में बताया कि अब बच्ची के सिरदर्द में लगातार बढ़ता जा रहा है। तब महिला अपनी बेटी को लेकर एक चिकित्सक के पास गई। सोनोग्राफी और अन्य टेस्ट कराने पर पता लगा कि बच्ची से रेप हुआ है। पीड़िता की मां ने अब कोरियोग्राफर के बारे में पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

About rishi pandit

Check Also

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत की तैयारी, सेवा के दौरान शादी की अनुमति देने पर विचार

नई दिल्ली मंत्रिमंडल ने उन अग्निवीरों के लिए दो साल के सेवा विस्तार की घोषणा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *