Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Trade: सरिया 75 हजार रुपये प्रति टन पहुंचा, प्रोजेक्टों के काम रुके

Iron Bar Price in Chhattisgarh: digi desk/BHN /रायपुर/ छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरिया की कीमतों में इन दिनों बेतहाशा बढ़ोतरी जारी है। रिटेल मार्केट में सरिया 75 हजार रुपये प्रति टन पहुंच गए है। इसके चलते इन दिनों बहुत से प्रोजेक्टों की रफ्तार भी रुक गई है। साथ ही उपभोक्ताओं को भी सरिया की कीमतों में गिरावट का इंतजार बना हुआ है।

रियल इस्टेट से जुड़े कारोबारी सूत्रों का कहना है कि भवन निर्माण सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अगले महीने से प्रोजेक्टों की कीमतों में भी 10 फीसद तक बढ़ोतरी की जा सकती है। इसलिए घर खरीदने का सपना संजोए उपभोक्ताओं के पास अभी घर खरीदारी का काफी अच्छा मौका है।

अभी सरिया की कीमतों में महंगाई के कारण बहुत से प्रोजेक्टों के काम रुके पड़े हुए है। इसके साथ ही उपभोक्ताओंद्वारा भी अपने घरों का काम रोक दिया गया है और कीमतें कम होने का इंतजार हो रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों में गिरावट के ही आसार बने हुए है।

चार माह में 19 हजार बढ़े सरिया के दाम

पिछले चार महीनों में सरिया की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। 15 नवंबर 2021 से लेकर 15 मार्च 2022 तक की स्थिति में सरिया की कीमतों में 19 हजार रुपये प्रति टन की बढ़ोतरी हो गई है। गौरतलब है कि पिछले साल त्योहारी सीजन में भी कोयले की समस्या के कारण कीमतें बढ़ी थी,कोयले की सप्लाई सुधरने पर सरिया के दाम भी गिरने लगे थे।

कोयला हुआ 20 से 22 हजार रुपये टन

इन दिनों कोयले की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी है। इसके कारण ही सरिया की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सरिया इन दिनों 20 से 22 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा है। कारोबारी सूत्रों का कहना है कि कोयले की महंगी कीमतों के साथ ही अभी इनकी सप्लाई भी प्रभावित है। इसके चलते ही सरिया की कीमतों में तेजी बनी हुई है।

 

About rishi pandit

Check Also

1 नवंबर से महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG सिलेंडर 10 रुपये महंगा

नई दिल्ली नवंबर महीने की शुरुआत देश में कई बड़े बदलावों (Rule Change 1st November) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *