Sunday , November 1 2026
Breaking News

Celebs: Urfi को महंगा पड़ा टॉपलेस होकर जंजीर पहनना, गले में हो गए लाल निशान

Topless Urfi Javed: digi desk/BHN/ मुंबई/ बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। बिग बॉस OTT में तो वह अपना सफर सिर्फ एक हफ्ते तक चला सकीं, लेकिन जब से उर्फी जावेद बिग बॉस से बाहर आई है, तब से उन्होंने सोशल मीडिया का पारा चढ़ा दिया है। कभी वह अपने इंटीमेट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं तो कभी उटपटांग ड्रेसेस के कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती है।

टॉपलेस होकर पहनी सिर्फ जंजीरें

हाल ही में Urfi Javed को टॉपलेस होकर सिर्फ जंजीरें पहने हुए देखा गया है और न उन्हें इस लुक के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था, वहीं दूसरी ओर Urfi Javed को जंजीरें पहनना भी भारी पड़ गया है। उर्फी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि चेन पहनने के बाद ऐसी स्थिति हो जाएगी। दरअसल उर्फी जावेद ने जंजीरों को पहनकर जब अपना फोटो सेशन कराया था, तब उन्होंने ब्लैक कलर की जालीदार स्कर्ट पहनी थी, लेकिन ऊपर जंजीरें पहने होने के कारण उनके गले में जंजीरों के निशान पड़ गए हैं। इस कारण उन्हें गर्दन में काफी दर्द भी हो रहा है। उर्फी के इस अनोखे फैशन सेंस ने लोगों को हैरान कर दिया था।

घायल गर्दन की फोटो भी कर दी शेयर

Urfi Javed ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके गले पर निशान नजर आ रहा है। लाल निशान देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जंजीर से फैशन करना काफी मुश्किल है और अब उन्हें काफी दर्द का सामना करना पड़ रहा है। उर्फी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा है, यहां इसका मतलब है कि ड्रेस पहनने के बाद असर।

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

उर्फी जावेद की इस पोस्ट पर एक यूजर्स ने लिखा है कि इससे ज्यादा बकवास ड्रेसिंग सेंस किसी के पास नहीं हो सकता। मैं इसकी कसम खाता हूं। गौरतलब है कि उर्फी जावेद को अंधेरी के रेस्टोरेंट के बाहर जंजीरों के साथ देखा गया। यहां उन्होंने पपराजी को खूब पोज भी दिए। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल भी किया। एक यूजर्स ने तो यहां तक लिख दिया है कि ‘कपड़े खत्म हो गए’। कुछ लोगों ने लिखा था, ‘लज्जा मैंने बेच दी है, इसे भी उतार दो’। आपको बता दें कि Urfi Javed सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उर्फी के 2.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

32 साल बाद फिर सिनेमाघरों में लौटेगी ‘मोहरा’, नसीरुद्दीन शाह के खतरनाक किरदार ने बनाया था यादगार

90 के दशक की बात ही कुछ और थी, जब फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *