Monday , November 9 2026
Breaking News

Sucide: साफ्टवेयर इंजीनियर युवती ने भाई को वीडियो कॉल कर लगाई फांसी

Software engineer girl hanged her brother by video call in indore: digi desk/BHN/इंदौर/ MIG क्षेत्र से लापता युवती ने शनिवार रात एक होटल में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पूर्व युवती ने साड़ी से फांसी का फंदा बनाते हुए भाई को वीडियो भेजे। अफसरों को शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और एक होटल से शव बरामद किया।

जूनी इंदौर एसीपी दीशेष अग्रवाल के मुताबिक जगजीवन राम नगर निवासी 24 वर्षीय मोनिका यादव ने अग्रसेन चौराहा स्थित वेनीस ब्लू होटल में फांसी लगाई है। स्वजनों ने पुलिस को बताया मोनिका सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और फिलहाल एक फायनेंस कंपनी में नौकरी कर रही थी। उसकी पिछले साल ही निजी स्कूल के अकाउंटेंट धीरज यादव से शादी हुई थी। शनिवार को वह टहलते-टहलते घर बिना बताए घर से चली गई।देर रात एमआइजी थाना में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। स्वजन रात में रिश्तेदार व दोस्तों के यहां तलाशने में जुटे रहे।

करीब 3:14 बजे भाई नमन के मोबाइल पर मोनिका के फांसी लगाते हुए वीडियो आए। नमन जीजा धीरज को लेकर थाने पहुंचा लेकिन ड्यूटी अफसर ने ध्यान नहीं दिया। परिचितों की मदद से एसीपी राकेश गुप्ता से गुहार लगाने पर पुलिस सक्रीय हुई और मोनिका की तलाश शुरु की। सुबह भंवरकुआं थाना पुलिस को खबर मिली मोनिका ने रूम नंबर 204 में फांसी लगा ली है।

एसीपी अग्रवाल के मुताबिक उसने नश काटने की कोशिश भी की है। शव मिलने की सूचना मिलते ही मायके व ससुराल वाले भी होटल पहुंच गए। बहन ने कहा वह रात भर काल करती रही लेकिन मोनिका ने जबाव नहीं दिया। छोटी बेटी की कसम भी दी लेकिन मोनिका ने बात नहीं की। पुलिस ने उसका फोन चार्ज किया तो 127 मिस्ड काल मिलें।

About rishi pandit

Check Also

त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, ग्वालियर के यात्रियों को मिलेगी राहत

ग्वालियर  त्योहारों के दौरान दिल्ली और आसपास के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *