Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Australian Open 2022: नडाल ने जीता 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब, तोड़ा फेडरर व नोवाक का रिकॉर्ड

Australian Open 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  ऑस्ट्रेलिया ओपन 2022 के पुरुष सिंगल्स का फाइनल मुकाबला राफेल नडाल (Rafael Nadal) और डेनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) के बीच हुआ। स्पेन के नडाल ने आखिरी तीन सेट में लगातार जीत दर्ज करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। राफेल नडाल के टेनिस करियर का ये 21 वां ग्रैंडस्लैम खिताब है। उन्होंने इतिहास बना दिया है। उन्होंने रोजर फेडरर (Roger Federer) और नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिन्होंने 20-20 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ओपन 2022 का खिताब जीतने के बाद राफेल नडाल अब सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले प्लेयर बन गए हैं।

आखिरी सेट में मारी बाजी

फाइनल मैच में पहले दो सेट में रूस के डेनिल मेदवेदव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6-2, 7-6 से जीत दर्ज की। बाद में राफेल नडाल ने जबरदस्त वापसी की। अगले दो सेट को 6-4, 6-4 से जीत लिया। इसके बाद पांचवां सेट भी काफी रोमांचक रहा। जिसमें नडाल ने 7-5 से बाजी मारी। वह खिताब अपने नाम कर लिया।

राफेल नडाल ने करियर पर एक नजर

राफेल नडाल ने इससे पहले 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता था। फिर 12 साल बाद दूसरा खिताब अपने नाम किया। नडाल ने अपने करियर में दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन और 13 बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता है। 2008 और 2010 में विंबलडन का खिताब जीता था। वहीं चार बार यूएस ओपन अपने नाम किया। यूएस ओपन का खिताब उन्होंने 2010, 2013, 2019 और 2019 में जीता था। इधर डेनिल मेदवेदव अपने करियर का दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का मौका गवां बैठे।

 

About rishi pandit

Check Also

ईरान के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंधों का खतरा: अमेरिका

ईरान के साथ व्यापारिक समझौते करने वाले किसी भी देश पर प्रतिबंधों का खतरा: अमेरिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *