मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): जो कार्य हाथ में लेंगे, उनमें आपका कौशल उभरकर आएगा। समुचित सहयोग व संसाधनों के मेल से योजनाओं को फलीभूत करेंगे। किसी रचनात्मक कार्य या बड़े आयोजन को दिशा देंगे। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। विरोधाभासी विचारों के समर्थन से बचें। कट्टरपंथी विचारों के युवक से दूरी बनाएं। पुत्र अथवा कोई अन्य करीबी युवा स्वतंत्र यात्रा को तैयार है। अपनी पकड़ ढीली करने व सहज रवैया अपनाने की आवश्यकता है। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: क्रीमी व्हाइट
वृष (21 अप्रैल-21 मई): दिनचर्या लगातार व्यस्त रहेगी। धैर्य व परिश्रम से व्यावसायिक लक्ष्य प्राप्त करेंगे। प्राकृतिक व वैकल्पिक उपचार से आपकी व परिवार की स्वास्थ्य समस्याएं हल होंगी। अभिभावकों को देखभाल, जबकि संतान को मार्गदर्शन व प्रेम की आवश्यकता होगी। परिवार व मित्रों संग सड़क मार्ग से यात्रा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर दुर्भावना रखने वाले व्यक्ति से बचें। अभिरुचि की गतिविधियों में भागीदारी से तरोताजा महसूस करेंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): व्यावसायिक साझेदारी मजबूत होगी। निजी संबंधों को प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। विवाह का योग बनेगा। कार्यों में अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। जीवन कोई उद्यम नहीं है, बल्कि इसमें आनंद की गति ढूंढ़ने का प्रयास करें। यात्रा का योग बन सकता है। पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में आरंभिक विरोध के बाद सफलता मिलेगी। किसी लंबी बीमारी से उबरेंगे। प्रतिष्ठा व स्थिरता बनाए रखेंगे। ध्यान व योग करें।शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेड
तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): अधूरे सिरों को जोड़ते हुए व्यावसायिक कार्य पूर्ण करेंगे। नए अवसर प्राप्त होंगे। निजी संबंधों को प्रतिबद्धता से मजबूती मिलेगी। आर्थिक मामले इच्छानुसार हल होंगे। अतीत के मामलों को समझदारी से हल करें। त्वरित निर्णय लेने से बचें। निजी व व्यावसायिक जीवन से जुड़े निर्णय लेते समय दिल व दिमाग के बीच द्वंद्व महसूस कर सकते हैं। लोगों को स्वयं पर हावी न होने दें। साहसी दृष्टिकोण शिखर पर ले जाएगा। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): तीन पृथक गतिविधियों में भाग लेंगे। नए अवसरों व कार्यों के माध्यम से रचनात्मकता सामने आएगी। सबकुछ स्वयं संभालने के बजाय जिम्मेदारियां साझा करना बेहतर होगा। व्यावसायिक साझेदारी लाभप्रद साबित होगी। निजी संबंधों में त्रिकोण पैदा हो सकता है। वादे करने से पूर्व प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। संबंधों में किसी तीसरे के हस्तक्षेप से बचें। स्वास्थ्य व खानपान पर ध्यान दें। शारीरिक व मानसिक तनाव से बचें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: स्ट्राबेर्री ंपक
धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): घर व कार्यस्थल पर सलाहकार की भूमिका निभाएंगे। किसी भी कार्य को सर्वोत्तम तरीके से संपन्न करना आपकी प्रवृत्ति है। अतिरिक्त जिम्मेदारियां स्वीकार करेंगे। प्रकृति के सान्निध्य में समय बिताने से लाभ होगा। अर्थपूर्ण संबंधों को हृदय में स्थान देंगे, जबकि सतही संबंधों से दूरी बनाएंगे। भावनात्मक रूप से आहत महसूस कर सकते हैं। रचनात्मकता का प्रदर्शन करेंगे। सप्ताहांत में नए व पुराने मित्रों से मुलाकात कर सकते हैं। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: वाइन रेड
मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): निजी व व्यावसायिक जीवन में सत्य को जानने के उपरांत समझदारी का परिचय दें। सहृदय दृष्टिकोण विभिन्न परिस्थितियों से निपटने में मदद करेगा। धोखे के पीछे का सत्य जानकर उसे इंगित करने में निष्ठुर प्रतीत होंगे। आपके पास बेहतरीन योजनाएं एवं विचार हैं। कार्यस्थल पर नई शुरुआत करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। पुत्री करियर से जुड़े निर्णय स्वतंत्र रूप से लेने की दिशा में आगे बढ़ेगी। शुभ अंक: 17 शुभ रंग: टरक्वायज
कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): कोई भी निर्णय लेने से पहले दिल और दिमाग दोनों की सुनें। भावुक हृदय आपको सत्य देखने से रोकता है। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। अन्य लोगों के प्रति आप स्नेहिल व उदार हैं, किंतु अपने सत्य के प्रति निष्ठावान रहना जरूरी है। घर व कार्यस्थल पर किसी पर निर्भर होने से बचें। सभी के साथ मिलकर कार्य करने से सफलता मिलेगी। संवेदनशीलता, करुणा व अंतर्मन की शक्ति से प्रत्येक बाधा को पार करेंगे। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: स्काई ब्लू
मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): जीवन में केंद्रित रहना व संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। खानपान व कार्य के अतिरेक से बचें। निजी संबंधों में अत्यधिक भावनात्मक प्रतिक्रिया समस्या उत्पन्न कर सकती है। भावनात्मक असुरक्षा परेशान कर सकती है, पर अंतत: यह महसूस करेंगे कि वर्तमान क्षणों को आनंद के साथ जीना ही सही सर्वथा उपयुक्त है। व्यसनों से दूरी बनाने का यह सही समय है। सीमाओं से मुक्त होकर विकास यात्रा आरंभ करेंगे । शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सिल्वर ग्रे
Bhaskar Hindi News