284 करोड़ रुपये से अधिक आर्थिक सहायता बांटने में लगेंगे
Hail rain reports from 25 districts crop loss area exceeds 1 point 5 lakh hectares: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि से रबी फसलों को पहुंचे नुकसान के आकलन का सर्वे कराया जा रहा है। अभी 25 जिलों से प्रारंभिक रिपोर्ट आई है। इसमें फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) डेढ़ लाख हेक्टेयर को पार कर गया है। 70 तहसीलों के एक हजार 157 गांवों के एक लाख 67 हजार 201 किसानों की फसल को क्षति हुई है। प्रशासन के आकलन के अनुसार किसानों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधान अनुसार आर्थिक सहायता देने के लिए 284 करोड़ रुपये से अधिक की जरूरत पड़ेगी। यह राशि सभी जिलों को आपदा राहत फंड से ग्लोबल हेड में उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रदेश में छह से 10 जनवरी के बीच ओलावृष्टि से रबी फसलें प्रभावित हुई हैं। फसल क्षति का आकलन करने के लिए सभी जिलों में सर्वे कराया जा रहा है। 70 तहसीलों में फसलें प्रभावित हुई हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के बाद दावे-आपत्तियों का निराकरण करके किसानों को सहायता देने के लिए अंतिम आदेश जारी किए जाएंगे। प्रारंभिक सर्वे के मुताबिक सर्वाधिक 14 हजार 289 किसान पृथ्वीपुर तहसील में प्रभावित हुए हैं। वहीं, कोलारस में नौ हजार 420, घाटीगांव में छह हजार 455, चिनौर में पांच हजार 562 किसान प्रभावित हुए हैं।
इन तहसीलों में फसलें प्रभावित
जिला- तहसील-गांव
रायसेन- रायसेन- 16
राजगढ़- राजगढ़, खिलचीपुर-61
विदिशा- विदिशा, लटेरी- 18
भिंड- लहार- 23
ग्वालियर-घाटीगांव, भितरवार, चिनौर,डबरा-59
अशोकनगर- अशोकनगर, शाढौरा, मुंगावली, पीपरई, चंदेरी- 51
शिवपुरी- कोलारस, बदरवास, रन्न्ोद, पिछोर,खनियाधान- 96
दतिया-सेवड़ा-6
गुना-राघौगढ़, चाचौड़ा, कुंभराज, मक्सूदनगढ़, गुना, आरोन- 133
धार- सरदारपुर, धार- 6
झाबुआ- झकनावादा, सारंगी- 29
बालाघाट- खैरलांजी, किरनापुर- 6
छिंदवाड़ा- हर्रई, तामिया-45
मंडला- नैनपुर, मंडला, घुघरी- 14
सिवनी- सिवनी, सिवनी नगर, कुरई, बरघाट, केवलारी, लखनादौन, घंसौर- 198
बैतूल- घोड़ाडोंगरी, शाहपुर- 9
हरदा- हरदा, रहटगांव- 51
सतना- उचेहरा- 2
सागर- सागर ग्रामीण, सागर शहर, बंडा, शाहगढ़- 167
टीकमगढ़- मोहनगढ़- 3
निवाड़ी- पृथ्वीपुर, निवाड़ी- 55
उज्जैन- उज्जैन, नागदा, महिदपुर- 17
मंदसौर- मंदसौर ग्रामीण, सीतामऊ, गरोठ, भानपुरा- 31
नीमच- रामपुरा, मनासा, सिंगोली- 10
रतलाम- रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, जावरा- 51