Monday , November 2 2026
Breaking News

CAT Result : कैट परिणाम जारी, इंदौर के रुद्राक्ष गुप्ता को मिले 99.91 पर्सेंटाइल

Cat result cat result released indore rudraksh gupta got 99 point 91-percentile: digi desk/BHN/इंदौर/ देशभर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम) में प्रवेश के लिए कामन एडमिशन टेस्ट (कैट) के परिणाम सोमवार शाम जारी हुए।इसमें शहर के रुद्राक्ष गुप्ता को 99.91 पर्सेंटाइल प्राप्त हुए है। रुद्राक्ष आइआइटी दिल्ली से बीटेक कर चुके हैं और इस समय भारत सरकार के इलेक्ट्रानिक्स और आइटी मंत्रालय के इन्वेस्ट इंडिया के लिए काम कर रहे हैं।

रुद्राक्ष का कहना है कि जिस तरह के पर्सेंटाइल की उम्मीद थी उस हिसाब से ही परिणाम आया है।इसमें सभी टॉप आइआइएम से बुलावा आ सकता है। कॉल आने के बाद रणनीति बनाऊंगा की किस आइआइएम में प्रवेश लेना है। रुदाक्ष के माता-पिता डाक्टर है। पिता का नाम डा. राकेश गुप्ता और माता का नाम डा. सुरभि गुप्ता है।

शहर से चार हजार विद्यार्थी हुए थे शामिल

इस बार आइआइएम अहमदाबाद ने कैट का आयोजन 28 नवंबर को किया था। इसमें देशभर से दो लाख से ज्यादा विद्यार्थी और इंदौर से करीब चार हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे।आइआइएम की करीब पांच हजार सीट पर प्रवेश दिया जाता है। सभी आइआइएम की चयन की अपनी प्रक्रिया है। पर्सेंटाइल के आधार पर कुछ दिन में विद्यार्थियों के पास कॉल आएंगे। इसके बाद टेस्ट और इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *