Thursday , May 16 2024
Breaking News

Dhoni: जब महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड में देखा था भूत, डर कर बदल लिया था कमरा..!

Cricket, when mahendra singh dhoni saw ghost in england room was changed by fear know whole matter: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी छाए रहते हैं। उनके फैंस उन्हें एक बार फिर मैदान में देखना चाहते हैं। धोनी के नेतृत्व में भारत ने टी20 विश्व कप, 50-50 वर्ल्ड कप, और कई आईसीसी ट्रॉफी जीती है। आईपीएल में भी चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार विजेता बनाया है। ‘एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म देखने के बाद लोग महेंद्र के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। लेकिन आज हम आपको कैप्टन कूल से जुड़ी ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे सुनकर आप शॉक्ड हो जाएंगे।

इंग्लैंड दौरे पर गई थी टीम

दरअसल टीम इंडिया को मुश्किलों से उबारने वाले एमएस धोनी कभी खुद परेशानी में फंस गए थे। जब उनका सामना एक भूत से हुआ था। जिसे देखकर वो काफी सहम गए। बता दें साल 2014 में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर गई थी। तब 5 टेस्ट, 5 वनडे और एक टी20 मुकाबला खेला गया है। इस दौरे पर महेंद्र सिंह धोनी ने एक भूत देखा था।

कमरे में कर रहे थे आराम

इंग्लैंड टूर के लॉर्ड्स में टेस्ट मैच के समय एमएस धोनी बाकी प्लेयर्स के साथ लंदन के लैंगहम होटल में ठहरे थे। धोनी इस होटल के एक कमरे में अकेले आराम कर रहे थे। उन्होंने देखा कि रूम का दरवाजा अचानक से खुल रहा था। जिससे वह काफी डर गए थे। महेंद्र को लगा कि गलती से दरवाजा खुला रह गया होगा और हवा से हिल गया होगा। यह सोचकर उन्होंने दरवाजा बंद किया और सो गए। हालांकि अगले दिन भी ऐसी ही घटना हुई। तब उन्होंने अपना रूम बदलवा लिया।

लंदन के होटल में भूत

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं थे। जिन्हें लंदन के होटल में भूतों का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि कि लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को कमरे में भूत दिखाई दिए थे।

About rishi pandit

Check Also

कोविशील्ड और कोवैक्सीन पर नई मुसीबत, खतरे में पड़ सकती है निजी जानकारी

नई दिल्ली  कोरोनावायरस वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर जारी चर्चाओं के बीच अब एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *