Saturday , November 7 2026
Breaking News

Sports: BCCI प्रमुख सौरव गांगुली दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

Cricket bcci chief sourav ganguly also corona positive isolated himsel: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ fबीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सोमवार की रात उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। आपको बता दें कि सौरव गांगुली एक साल के अंदर दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। साल 2021 में पहले भी वे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, वहीं जनवरी में उन्हें हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इसके बावजूद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सौरव ने खुद को किया आइसोलेट

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सौरव गांगुली ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हार्ट मरीज होने के कारण सौरव गांगुली की सेहत का खास ध्यान दिया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली अभी ठीक महसूस कर रहे हैं और उनमें कोरोना के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं। हालांकि अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि सौरव गांगुली ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित है या नहीं।

 

About rishi pandit

Check Also

IPL 2028 से पहले बड़ा बवाल! दो स्टार खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी से मांगे 40 करोड़ रुपये

 नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों की कीमत को लेकर नया विवाद खड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *