Sunday , September 29 2024
Breaking News

Entertainment: दीपिका की इस आदत से नाराज हुए फैंस..! कमेंट कर जताई नाराज़गी 

Fans were annoyed by this habit of deepika padukone this thing comment on video: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ बॉलीवुड के सबसे चर्चा कपल में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी बीच सोमवार को दोनों हवाई अड्डे के बाहर स्पॉट किया गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस दीपिका को ट्रोल कर रहे हैं।

रणवीर और दीपिका की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में अभिनेता काउ ब्वॉय अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि दीपिका व्हाइट टी शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आ रही हैं। दोनों ही वीडियो में पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेता गाड़ी से उतरने के बाद गाड़ी का गेट खोलते हैं। उसके बाद उनकी पत्नी दीपिका बाहर आती हैं।

ये सब देखने के बाद फैंस वीडियो पर कमेंट कर दीपिका को ट्रोल कर खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, क्या वो हमेशा रणवीर के गेट खोलने का इंतजार करती हैं.. इतने भी क्या नखरे। वही दूसरे यूजर ने लिखा, रणवीर पति है या ड्राइवर? क्यों हमेशा उसको कार का गेट खोलने के लिए रणवीर का इंतजार करना पड़ता है। वही फैंस वीडियो में कमेंट कर अभिनेता से पूछ रहे हैं कि ये सुबह-सुबह काउ ब्वॉय बन कर कहां जा रहे हैं।

हाल ही में रिलीज हुई रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 बॉक्स ऑफिसर पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। ये फिल्म साल 1983 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की विजय अभियान को दिखाती है, जिसकी शुरुआत भारतीय टीम ने अपने खराब प्रदर्शन से की थी। लेकिन अंत में दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइडीज को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर इतिहास रच दिया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड कपिल देव का किरदार निभाया है। तो वही दीपिका पादुकोण ने उनकी पत्नी रोमी देवी का रोल निभाया है।

 पहले भी नजर आ चुकी है दोनों की जोड़ी

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका का जोड़ी ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों ही जगह हिट है। रणवीर ओर दीपिका की जोडी इससे पहले तीन बार नजर आ चुकी है। दोनों की जोड़ी राम- लीला, बाजीराव मस्तान, पद्मावत में नजर आ चुकी है।

About rishi pandit

Check Also

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने यश चोपड़ा की 92वीं जयंती पर वाईसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम की घोषणा की

  मुंबई,  यश राज फिल्म्स की परोपकारी शाखा, यश चोपड़ा फाउंडेशन ने अपने संस्थापक यश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *