Tuesday , May 21 2024
Breaking News

Salman Khan: सलमान खान को सांप ने काटा, रात 3 बजे अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Salman Khan snake Bite: digi desk/BHN/मुंबई/ सुपर स्टार सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया है। यह घटना शनिवार रात करीब 3 बजे की है। तब Salman Khan अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर थे। Salman Khan को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। रविवार सुबह उन्हें छुट्टी भी मिल गई। जानकारी के मुताबिक, सलमान को जिस सांप ने काटा, वह जहरीला नहीं था। अभिनेता को नवी मुंबई के कामोठे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह करीब नौ बजे इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई और वह अपने फार्महाउस लौट आए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद सलमान अपने फार्महाउस पर ही हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बता दें, सोमवार को सलमान खान का जन्मदिन है।

क्या पार्टी पर पड़ेगा असर

सलमान खान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ है। इस तरह पूरा बॉलीवुड अपने भाई का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि सांप काटने की घटना के बाद माना जा रहा है कि सलमान खान पहले की तरह जन्मदिन न मना सकें। सलमान अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ पनवेल फॉर्म हाउस पर छुट्टियां आए थे। डॉक्टरों की टीम अभिनेता की सेहत पर नजर रखे हुए है।

 

About rishi pandit

Check Also

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें

मुंबई फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने मताधिकार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *