Jio 2545 rs prepaid recharge plan gets 29 days of extra validity in happy new year offers: digi desk/BHN/मुंबई/ रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को न्यू ईयर का तोहफा दिया है। कंपनी ने कस्टमर्स के लिए नए ऑफर का ऐलान किया है। जियो ने अपने 2,545 रुपए के प्लान में 29 दिनों की अतिरिक्त वैधता जोड़ी है। इसका मतलह है कि अब प्रीपेड रिचार्ज प्लान पूरे 365 दिनों तक चलेगा। हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। आइए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।
रिलायंस जियो 2545 प्लान की पूरी जानकारी
जियो के 2545 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, रोजाना 1.5जीबी हाई-स्पीड डाटा और 336 दिनों की वैधता मिलती है। हालांकि न्यू ईयर ऑफर में इसकी वैलिडिटी 29 दिन बढ़कर 365 हो गई है। यह ऑफर कंपनी के वेबसाइट के साथ MyJio एप पर भी उपलब्ध है। इस प्लान के साथ यूजर्स को JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। बता दें यह स्पेशल ऑफर सिर्फ 2 जनवरी 2022 तक है।
इन प्लान्स पर 20% कैशबैक
वहीं जियो अपने तीन प्लान्स में 20% का कैशबैक दे रही है। ग्राहक 719 रुपए, 666 रुपए और 299 रुपए के प्लान में इसका फायदा उठा सकते हैं।
1 दिसंबर से प्रीपेड टैरिफ के बढ़े दाम
गौरतलब है कि सभी दूरसंचार ऑपरेटरों ने अपने प्रीपेड टैरिफ बढ़ा दिए है। रिलायंस जियो ने भी अपने प्रीपेड प्लान्स में संशोधित किया, जो 1 दिसंबर 2021 से लागू है। वहीं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी ने अक्टूबर में 17.6 लाख ग्राहक जोड़े हैं। अभ जियो के 42.65 करोड़ उपयोगकर्ता है।
Bhaskar Hindi News