Wednesday , November 4 2026
Breaking News

MP: खौलते पानी में गिरे पांच साल के मासूम ने दम तोड़ा

Five year old boy died after falling in boiling water in seoni: digi desk/BHN/सिवनी/ जिले के छपारा थाना क्षेत्र में बिरयानी दुकान के खोलते पानी में गिरने से 5 साल के मासूम ने 24 दिसंबर को दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। घटना तीन दिन पहले 21 दिसंबर की है। छपारा के वीरू बिरयानी सेंटर में 5 वर्षीय मासूम बालक शिवा पुत्र वीरू लोधी खेल रहा था। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक दुकान में रखे बिरयानी के चावल से निकाले गए माड़ के खौलते पानी के बड़े गंज में जा गिरा, जिससे का उसका पेट झुलस गया। दुकान में मौजूद वीरू लोधी के रिश्तेदार ने गिरते ही बालक को गरम पानी के गंज से बाहर निकाल लिया और ठंडा पानी डालकर छपारा अस्पताल में उपचार कराने ले गए। छपारा अस्पताल से उपचार कराने के बाद परिवार के सदस्यों सिवनी के निजी डॉक्टर से बालक का उपचार कराया।

उपचार के बाद घर ले आए 

 बच्चे के पिता वीरू लोधी ने बताया कि डॉक्टर की सलाह पर वे बच्चे को उपचार के बाद वापस घर ले आए। घर में बच्चे को दवाइयां देकर उपचार किया जा रहा था। घटना के तीसरे दिन शुक्रवार को अचानक मासूम शिवा उर्फ राजवीर सिंह लोधी की हालत बिगड़ गई और दोपहर करीब डेढ बजे उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार किया गया। शिवा का एक छोटा भाई है, जो अभी तीन साल का है।

वायरल हो रहा वीडियो 

मासूम के खौलते पानी में झुलसने का वीडियाे इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। दरअसल पूरा घटनाक्रम बिरयानी सेंटर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जानकारी के छपारा बस स्टैंड के पास वीरू बिरयानी सेंटर संचालित है। खुर्सीपार गांव निवासी वीरू लोधी परिवार के साथ छपारा में रहकर इसे संचालित करते हैं। 21 दिसंबर की दोपहर में 5 साल का बालक शिवम दुकान में खेल रहा था, तभी खेलते हुए बालक गर्म पानी में जा गिरा। खौलत पानी में गिरते ही बालक को वहां मौजूद वीरू के एक रिश्तेदार ने दौड़कर बाहर निकाला और उस पर ठंडा पानी डाला। बाद में बालक काे उपचार छपारा अस्पताल व सिवनी में कराया गया।

About rishi pandit

Check Also

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर विवाद, भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने पर मांगी माफी

छतरपुर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने हाल ही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *