Thursday , May 16 2024
Breaking News

Gemini Horoscope 2022: नए साल में मिथुन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, नौकरी में प्रमोशन मिलेगा

Gemini Horoscope 2022:digi desk/BHN/नई दिल्ली/  नए साल को हर कोई नई उम्मीद के साथ देख रहा है। सभी नई शुरुआत करना चाहते हैं। नए साल में प्रवेश करने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि ग्रहों की स्थिति क्या रहने वाली है? किस राशि वालों के लिए नया साल फलदायी साबित होने जा रहा है? पढ़िए मिथुन (Gemini) का साल 2022 का सम्पूर्ण वार्षिक राशिफल (Yearly Horoscope 2022 Gemini) बता रहे हैं। प. हर्षित मोहन शर्मा के अनुसार, मिथुन राशि वाले सौम्य स्वभाव और बहुमुखी प्रतिभा के मालिक होते हैं। यह खुले विचारों वाले और जोखिम भरे कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। व्यवसाय और समाज में जातकों को उच्च दर्जा प्राप्त होता है। इस राशि का प्रतिनिधित्व / राशि स्वामी बुध ग्रह हैं। बुध ग्रह जातक को कुशाग्र बुद्धि प्रदान करते हैं और परिवर्तनशील बनाते हैं। जातक परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में माहिर होते हैं। यह वर्ष करियर को लेकर काफी विस्तृत रहेगा परन्तु मेहनत के अनुरूप फल प्राप्त नहीं होगा और मन में नकारात्मक ख्याल आने की संभावना है। वर्ष के मध्य में जातक को व्यापार में हानि हो सकती है इसलिए अनावश्यक निवेश से बचने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थी कोई भी निर्णय लेने से पहले माता-पिता की सलाह अवश्य लें।

राशि का वार्षिक राशिफल 2022: परिवार में खुशियां रहेंगी
मिथुन राशि के जातक बहुत मेहनती होते है। वर्ष के अंत तक आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। इस वर्ष भाग्य के दरवाजे आपके लिए खुले होंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होने की संभावना है। इस वर्ष परिवार में हर्षोउल्लास का वातावरण बना रहेगा, समाज मे मान सम्मान बड़ेगा, शत्रु पराजित होंगे, वर्ष के अंत तक मांगलिक कार्यक्रम होने के योग हैं। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए जीवन मे सकारात्मक गहरा प्रभाव डालेगा, जो विद्यार्थी विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक है वह उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जा सकते हैं।
नौकरीपेशा के लिए कैसा रहेगा नया साल
इस वर्ष नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होने के पूर्ण योग हैं। जो विद्यार्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, वह मई से जुलाई के बीच सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मई माह की शुरुआत में सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बात पर क्रोध आयेगा उसको नियंत्रित करने की आवश्यकता है। अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ जाएगा। इस वर्ष जातक को हर बुधवार गणेश अथर्वशीर्ष पाठ करने की सलाह दी जाती है।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *