Friday , May 10 2024
Breaking News

Rashifal 10th December: आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, स्वास्थ्य के प्रति रहें अलर्ट, जानिए शुक्रवार का पंचांग और अपना राशिफल 

10 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है व शतभिषा नक्षत्र है। नियमानुसार श्री सूक्त का पाठ करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज असत्य ना बोलें। दान पुण्य करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। माता लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए पुरुष सूक्त का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

दिनांक 10 दिसंबर 2021
दिवस शुक्वारर
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि सप्तमी
सूर्योदय 07:05 am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि कुम्भ
करण गरज
योग हर्षना
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:58 am से 12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक
राहुकाल आज प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक, इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए।
राशिफल
मेष- वाहन चलाते समय सावधान रहें। झगड़ा विवाद दुर्घटना के प्रति सचेत रहें। पिता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा।
वृषभ- उच्चाधिकारियों का सहयोग लेने में सफलता मिलेगी. मांगलिक या धार्मिक उत्सव में शिरकत होगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं।
मिथुन- आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, लेकिन शत्रु या रोग परेशानी दे सकता है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन में अनावश्यक तनाव भी आ सकता है। जीवन साथी के साथ कलह न करें।
कर्क – घर में उपयोगी चीजों में वृद्धि होगी। उपहार या मान-सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि से किए गए कार्य पूरे होंगे। रचनात्मक प्रयास फल देंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
सिंह- सरकार का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे लेकिन भावुकता के कारण आपको अवसाद की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है, संयम रखें। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
कन्या- मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में भागीदारी होगी. आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। खानपान में भी सावधानी रखें।
तुला- व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में शिरकत होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। करियर में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक- किसी कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रमोशन मिलने की उम्मीद है।
धनु – आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। चल रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।
मकर- किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पड़ोसी या किसी रिश्तेदार से तनाव हो सकता है। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
कुंभ- आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगी. सांस्कृतिक या मांगलिक कार्यों में भागीदारी होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सहयोग मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।
मीन- उपहार या मान सम्मान में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फल देंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आजीविका के क्षेत्र में उन्नति होगी। निवेश करते समय सावधानी रखें। शुभ कार्यों में बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

About rishi pandit

Check Also

सपनों में धातु का सपना देखना: अर्थ और व्याख्या

सपने देखना एक प्राकृतिक क्रिया है. हर कोई नींद में सपने देखता है. सपने में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *