Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Crime: डाक्टर ने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, पीड़‍िता भी डाक्‍टर

MP Crime News:digi desk/BHN/ भोपाल/  भोपाल में कोहेफिजा थाना पुलिस ने इंदौर की एक महिला डाक्टर की शिकायत पर हमीदिया अस्पताल के एक डाक्टर के खिलाफ बंधक बनाकर, मारपीट करने और दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़‍िता का उससे सात साल पहले परिचय हुआ था। आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है। कोहेफिजा थाना पुलिस के मुताबिक इंदौर निवासी 29 वर्षीय महिला पेशे से डाक्टर है। महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वर्ष 2014 में उसका परिचय डाक्टर राहुल कनाडे से हुआ था। उनके बीच नजदीकी संबंध थे। राहुल वर्तमान में कोहेफिजा इलाके में किराए के मकान में रहता है।

पांच मई 2021 को राहुल ने फोन कर महिला से कहा कि अपना रिश्ता अब आगे नहीं चल पाएगा। आठ सितंबर 2021 को वह राहुल से रिश्ते में आई कड़वाहट के बारे में बात करने भोपाल आकर एक होटल में रुकी थी। फोन लगाने पर राहुल उसके पास पहुंचा और घर पर बात करने का कहकर साथ ले गया। महिला ने पुलिस को बताया कि राहुल ने कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की। साथ ही जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह इंदौर चली गई। वहां जाकर उसने घटना के बारे में अपने परिवार के लोगों को बताया। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

 

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *