MP Crime news: digi desk/BHN/उज्जैन/ महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मी की शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के समीप चाकू मारकर हत्या कर दी। महाकाल पुलिस ने बताया कि दिनेश मराठा उम्र 41 वर्ष निवासी गौंड बस्ती नृसिंह घाट कालोनी महाकाल मंदिर में सुरक्षा एजेंसी का कर्मचारी है। शुक्रवार रात को अज्ञात व्यक्तियों ने उसके घर के कुछ दूरी पर ही उसकी चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दिनेश के परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां डाक्टर ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना मिलने के बाद महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि देर रात तक हत्या करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा था।
नोडल अधिकारियों को दोपहर में भी वार्ड का भ्रमण करने के निर्देश
नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में कसावट लाने के लिए सभी 54 वार्ड के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुबह के बाद दोपहर में भी अपने वार्ड का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था जांचे। कमियां मिलने पर सुधार कराएं। सार्वजनिक शौचालय स्वच्छ रहे, इसका विशेष ध्यान रखें। इधर, पूर्व निर्देशों के पालन में नोडल अधिकारियों ने ट्रेजर बाजार, नानाखेड़ा, बसंत विहार, आनंद नगर, एमआर पांच सहित विभिन्ना कालोनियों में खाली पड़े प्लाट की सफाई कराई। आसपास के लोगों से अनुरोध किया कि वे खाली प्लाट पर कचरा न फेंके। अन्यथा कचरा फेंकने पर जुर्माना वसूला जाएगा।
Bhaskar Hindi News