Tuesday , April 30 2024
Breaking News

T20 World Cup 2021: BCCI ने लिया बड़ा फैसला, भारत-पाक मैच से पहले 4 खिलाड़ियों को वापस बुलाया

T20 World Cup 2021: digi desk/BHN/ आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 24 अक्टूबर को होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के चार खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है। जिन प्लेयर्स को वापस भारत आने का आदेश दिया है। उनमें नेट बॉलर शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम, कर्ण शर्मा और वेंकटेश अय्यर हैं।

आठ तेज गेंदबाजों को चुना था

बता दें टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने आठ नेट गेंदबाज चुने थे। अब चारों गेंदबाज घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों के भारत आने के बाद उमरान मलिक, आवेश खान, हर्षल पटेल और लुकमान मेरिवाला टीम के साथ बरकरार हैं। विश्व कप के दौरान नेट गेंदबाज के रूप में बीसीसीआई ने फास्ट बॉलर्स को अधिक अहमियत दी है। चारों गेंदबाज पूरे विश्व कप में टीम के साथ रहेंगे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खलेंगे

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व कप शुरू होने के बाद नेट सेशन अधिक नहीं होंगे। इस कारण चयनकर्ताओं को लगा कि इन खिलाड़ियों को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलना चाहिए। बता दें टूर्नामेंट 4 नवंबर से शुरू होगा।

टी20 विश्व कप का पूरा शेड्यूल

  • 23 अक्टूबर, आस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 23 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 24 अक्टूबर, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे
  • 24 अक्टूबर, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 25 अक्टूबर, अफगानिस्तान बनाम स्काटलैंड, शारजाह, शाम 7:30 बजे
  • 26 अक्टूबर, दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई, दोपहर 3:30 बजे
  • 26 अक्टूबर, पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह, शाम 7:30 बजे
  • 27 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 27 अक्टूबर, स्काटलैंड बनाम नामिबिया, अबूधाबी, शाम 7:30 बजे
  • 28 अक्टूबर, आस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, दुबई, दोपहर 3:30 बजे
  • 29 अक्टूबर, वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे
  • 29 अक्टूबर, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 30 अक्टूबर, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे
  • 30 अक्टूबर, आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 31 अक्टूबर, अफगानिस्तान बनाम नामिबिया, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 31 अक्टूबर, भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 1 नवंबर, इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह, शाम 7:30 बजे
  • 2 नवंबर, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 2 नवंबर, पाकिस्तान बनाम नामिबिया, अबूधाबी, शाम 7:30 बजे
  • 3 नवंबर, न्यूजीलैंड बनाम स्काटलैंड, दुबई, दोपहर 3:30 बजे
  • 3 नवंबर, भारत बनाम अफगानिस्तान, अबूधाबी, शाम 7:30 बजे
  • 4 नवंबर, आस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, दुबई, दोपहर 3:30 बजे
  • 4 नवंबर, वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका, अबूधाबी, शाम 7:30 बजे
  • 5 नवंबर, न्यूजीलैंड बनाम नामिबिया, शारजाह, दोपहर 3:30 बजे
  • 5 नवंबर, भारत बनाम स्काटलैंड, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 6 नवंबर, आस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 6 नवंबर, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह, शाम 7:30 बजे
  • 7 नवंबर, न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, अबूधाबी, दोपहर 3:30 बजे
  • 7 नवंबर, पाकिस्तान बनाम स्काटलैंड, शारजाह, शाम 7:30 बजे
  • 8 नवंबर, भारत बनाम नामिबिया, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 10 नवंबर, पहला सेमीफाइनल, अबूधाबी, शाम 7:30 बजे
  • 11 नवंबर, दूसरा सेमीफाइनल, दुबई, शाम 7:30 बजे
  • 14 नवंबर, फाइनल, दुबई, शाम 7:30 बजे

About rishi pandit

Check Also

प्यूअर्टो रिको में बाइडन को डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक चुनाव में मिली जीत

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्यूअर्टो रिको में डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *