Tuesday , November 3 2026
Breaking News

UP: फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम होगा अयोध्या कैंट, योगी सरकार ने बदला नाम

Faizabad railway station Ayodhya Cantt: digi desk/BHN/ उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक योगी सरकार इस संबंध में जल्दी ही अधिसूचना जारी करने वाली है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से भी योगी सरकार के इस फैसले को मंजूरी दे दी गई है। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से बताया गया है कि CM योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले ही की थी घोषणा

आपको बता दें कि 2018 में योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की थी कि फैजाबाद को अयोध्या जनपद के नाम से जाना जाएगा। 6 नवंबर 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या करने और जिले के प्रशासनिक मुख्यालय को अयोध्या शहर में स्थानांतरित करने को मंजूरी दी।

इलाहाबाद का नाम बदलकर किया प्रयागराज

गौररतलब है कि इससे पहले अक्टूबर 2018 में इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। इसके बाद जून 2018 में 100 साल से अधिक पुराने मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक दीन दयाल उपाध्याय के नाम पर रखा गया था। सरकार द्वारा नाम बदले जाने पर इस मुद्दे पर खूब सियासत भी हुई थी।

About rishi pandit

Check Also

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के लिए लगभग ₹397.19 करोड़ आवंटित

योगी सरकार ने साक्षरता कर्मियों के बकाया मानदेय भुगतान का रास्ता खोला, 64 जिलों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *