Monday , November 9 2026
Breaking News
Demo pic

Blast: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, फैक्ट्री ध्वस्त, 4 की मौत, दर्जनों घायल, राहत एवं बचाव कार्य शुरु

Big blast in illlegal firecrackers factory: digi desk/BHN/ शामली की कैराना पटाखा फैक्ट्री में हुए भयंकर विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कैराना में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। शाम 5 बजे के करीब इस फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो गई और वहां मौजूद चार मजदूरों के परखच्चे उड़ गए। इसके अलावा वहां मौजूद 12 से ज्यादा लोग घायल हो गये। इस धमाके में आसपास के बहुत से लोगों को चोटें आई हैं। साथ ही फैक्ट्री के मलबे में भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर दिया है।

पुलिस और फायर ब्रिगेड लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई है। मलबे में अभी कितने लोग फंसे हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं यह फैक्ट्री कब से चल रही थी, इस बार में भी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में इतना तेज विस्फोट हुआ कि इस घटना में पूरी फैक्ट्री ही ध्वस्त हो गई।धमाके से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके पास पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया।

बताया जा रहा है कि कैराना के जंगल में अवैध पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी। इस धमाके में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। जंगल में अवैध तरीके से ये फैक्ट्री कब से चलाई जा रही थी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

 

About rishi pandit

Check Also

बस्तर में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना: हथियारबंद नक्सलवाद के बाद अब वैचारिक नक्सलवाद से मुकाबले की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल की तरह इस बार भी देश के प्रहरियों के साथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *