Thursday , May 9 2024
Breaking News

MP By Election: प्रत्याशी चयन के लिए भाजपा में दिन भर बैठकों का दौर, 4 या 5 को प्रत्याशियों की घोषणा, रैगांव से ‘बागरी परिवार’ के सदस्य को ही बीजेपी दे सकती है टिकट!

बैठक में सांसद गणेश सिंह और मंत्री रामखेलावन पटेल भी पहुंचे

By Election: सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के प्रत्याशी चयन के लिए शुक्रवार को भाजपा में दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर उपचुनाव वाले जिलों के पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों को बुलाया गया और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने चर्चा की। प्रत्याशी चयन के लिए आम सहमति बनाने पर जोर रहा। संभावना है कि चार या पांच अक्टूबर तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाए।

खंडवा लोकसभा क्षेत्र में खंडवा, हरदा, देवास और खरगोन के क्षेत्र आते हैं। इस प्रकार विधानसभा उपचुनाव वाले क्षेत्र सहित सात जिलों के पदाधिकारी भोपाल आए थे। इनसे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और प्रदेश महामंत्री सुहास भगत ने वन-टू-वन चर्चा की। बैठक में सांसद गणेश सिंह और मंत्री रामखेलावन पटेल भी पहुंचे।

भाजपा में फिलहाल यह स्थिति

रैगांव विधानसभा

दावेदार- विधायक स्व. जुगलकिशोर बागरी के परिवार से किसी को टिकट दिया जाएगा। इनके परिवार में एक से अधिक दावेदार हैं।

खंडवा लोकसभा

दावेदार-हर्षवर्धन सिंह चौहान, अर्चना चिटनीस। हर्षवर्धन सांसद स्व. नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हैं। उनके नाम पर मुहर लगने की संभावना अधिक है, ताकि सहानुभूति वोट प्राप्त किए जा सकें। अर्चना चिटनीस ने कहा है कि भाजपा उपचुनाव के लिए तैयार है। यदि पार्टी टिकट देगी तो वे चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही सुभाष कोठारी,ज्ञानेश्वर पाटिल के नाम पर भी संगठन नेताओं ने नेताओं की राय ली।

पृथ्वीपुर विधानसभा

दावेदार- गणेशीलाल नायक, शिशुपाल यादव, रौशनी यादव, अनीता नायक। गणेशीलाल पूर्व विधायक स्व. सुनील नायक की रिश्तेदार हैं। शिशुपाल पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे। अनीता नायक, सुनील नायक की पत्नी हैं। रौशनी यादव पूर्व राज्यपाल रामनरेश यादव के नाती की पत्नी हैं।

जोबट विधानसभा

दावेदार- नागर सिंह चौहान और दीपक चौहान के नाम पर चर्चा हुई । नागर सिंह दो बार विधायक रहे हैं।

चार दिन दौरे पर रहेंगे मुरलीधर राव

भाजपा के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव दो से पांच अक्टूबर तक प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वे इंदौर, भोपाल, आलीराजपुर, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में बैठकों, सम्मेलनों एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी भी रहेंगे। राव दो अक्टूबर की दोपहर इंदौर पहुंचेंगे। यहां से शाम 7.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। रात्रि 10 बजे इंदौर रवाना होंगे। तीन अक्टूबर को प्रात: नौ बजे अलीराजपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

About rishi pandit

Check Also

सीएम मोहन का राहुल गांधी पर तंज, कांग्रेस 60 साल में नहीं हटा सकी गरीबी, शहजादे चुटकियों में हटाने का करते हैं दावा

झाबुआ झाबुआ में सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल देश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *