RCB vs RR IPL 2021: digi desk/BHN/ इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 43वें मुकाबले में रायल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रायल्स की टीमें आमने सामने थी। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों टीमों ने बदलाव के साथ उतरने का फैसला लिया। इविन लुईस के अर्धशतक के दम पर राजस्थान ने निर्धारित 20 ओवर में बैंगलोर के सामने 9 विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में ग्लेन मैक्सवेल की शानदार पारी के दम पर बैंगलोर ने 17.1 ओवर में 3 विकेट गंवाकर जीत का लक्ष्य हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने तेज शुरुआत की। टीम को पहला झटका पडिक्कल के रूप में मुस्ताफिजुर रहमान ने दिया। 22 रन बनाकर वो अंदर आती गेंद पर बोल्ड हुए। इसके ठीक बार एक रन चुराने की कोशिश में विराट कोहली को रन आउट होकर वापस लौटना पड़ा। रियान पराग ने 25 रन पर उनको वापस जाने पर मजबूर किया।
टास : रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (गेंदबाजी)
राजस्थान रायल्स : 149/9 (20 ओवर)
रन, गेंद, चौके, छक्के
इविन लुइस का. भरत बो. गार्टन 58, 37, 05, 03
यशस्वी जायसवाल का. सिराज बो. क्रिस्टियन 31, 22, 03, 02
संजू सैमसन का. पडीक्कल बो. शाहबाज 19, 15, 00, 02
महिपाल लोमरोर स्टं. भरत बो. चहल 03, 04, 00, 00
लियाम लिविंगस्टोन का. एबी बो. चहल 06, 09, 00, 00
राहुल तेवतिया का. पडीक्कल बो. शाहबाज 02, 03, 00, 00
रियान पराग का. कोहली बो. हर्षल 09, 16, 00, 00
क्रिस मौरिस का. पडीक्कल बो. हर्षल 14, 11, 02, 00
चेतन सकारिया का. एबी बो. हर्षल 02, 02, 00, 00
कार्तिक त्यागी नाबाद 01, 01, 00, 00
अतिरिक्त : (लेबा-1, वा-3) 4
कुल : 20 ओवर में नौ विकेट पर 149 रन
विकेट पतन : 1-77 (जायसवाल, 8.2), 2-100 (लुइस, 11.1), 3-113 (लोमरोर, 12.5), 4-113 (संजू, 13.1), 5-117 (तेवतिया, 13.6), 6-127 (लियाम, 16.2), 7-146 (पराग, 19.2), 8-146 (मौरिस, 19.3), 9-149 (चेतन, 19.6)
गेंदबाजी
जार्ज गार्टन 3-0-30-1
मुहम्मद सिराज 3-0-18-0
ग्लेन मैक्सवेल 2-0-17-0
हर्षल पटेल 4-0-34-3
डेन क्रिस्टियन 2-0-21-1
युजवेंद्रा सिंह चहल 4-0-18-2
शाहबाज अहमद 2-0-10-2
Bhaskar Hindi News