Sunday , November 8 2026
Breaking News

Honsla Rakh Trailer: शहनाज गिल और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘हौसला रख’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- बल्ले-बल्ले

Honsla Rakh Trailer: digi desk/BHN/ बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘हौसला रख’ (Honsla Rakh) का ट्रेलर आज (सोमवार) रिलीज हो गया है। इस मूवी के ट्रेलर का फैंस को काफी समय से इंतजार था। ‘हौसला रख’ में सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) भी मुख्य भूमिका में है। सिद्धार्थ शुक्ला के मौत के बाद लोग शहनाज को देखने के लिए तरस गए थे। अब दर्शकों को गिल ट्रेलर में दिखाई दी है। दो मिनट 56 सेकंड का ट्रेलर कॉमेडी डोज से भरा है।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

मूवी का ट्रेलर काफी शानदार है। ट्रेलर में दिलजीत दोसांझ के कॉमेडी ने लोगों का दिल जीत लिया है। वहीं शहनाज गिल का रोल भी दमदार है। जबकि सोनम बाजवा काफी हॉट दिखी हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि शहनाज, दिलजीत के बच्चे की मां बन जाती है। लेकिन बेबी को दोसांझ के पास छोड़कर चली जाती हैं। तमाम मुश्किलों के बाद एक्टर अपने बेटे को पालते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में सोनम आती है, लेकिन तभी शहनाज की एंट्री हो जाती है। ट्रेलर ट्विस्ट से भरा हुआ है। आगे क्या होगा इसके लिए फैंस को फिल्म देखनी होगी।

शहनाज की फैंस कर रहे तारीफ

हौसला रख का ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस शहनाज गिल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ देर तक ट्विटर पर शहनाज ट्रेंड पर रही। यूजर्स गिल की एक्टिंग को पसंद कर रहे हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

रणबीर कपूर-यश की ‘रामायण’ को बिना कट मिला U सर्टिफिकेट, 3 घंटे 15 मिनट होगी फिल्म की लंबाई

मुंबई  बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *