Saturday , November 7 2026
Breaking News

Home Loan: अभी घर खरीदने का सही समय, 10 सालों में होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट सबसे कम, फेस्टिव सीजन में ऑफर्स भी

Lowest interest rate on home loan in in 10 years festive offers: digi desk/BHN/ अगर आप भी नया घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो बिना देरी के नया घर ले लीजिए। नया घर लेने के लिए यह सबसे बेहतरीन समय है। मौजूदा समय में होम लोन की ब्याज दर 10 साल के सबसे निचले स्तर पर चल रही हैं, वहीं दशहरा और दीवाली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए बिल्डर्स कई शानदार ऑफर भी दे रहे हैं। साथ ही नया घर खरीदने पर कई तरह के गिफ्ट भी दिए जा रहे हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते त्योहारों का यह सीजन घर खरीदने के लिए बिल्कुल सटीक है।

कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी हुई है और इसे फिर से पटरी पर लाने के लिए ब्याज की दरें काफी कम की गई हैं। इसी वजह से इस समय होम लोन पर इंट्रेस्ट रेट करीब एक दशक के निचले स्तर पर पहुंच चुका है। बैंक और फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशन लगातार इसमें कटौती कर रहे हैं। कई सालों की सुस्ती के बाद रियल एस्टेट में भी तेजी आ रही है। इन्हीं सब वजहों से बिल्डर्स त्योहारों के सीजन में ग्राहकों को अलग-अलग तरह के ऑफर्स दे रहे हैं।

इन बैंकों में सबसे सस्ते होम लोन

त्योहारों के सीजन में अधिकतर बैंकों ने अपनी ब्याज दरों में कटौती की है। इसके साथ ही कई दूसरी छूट भी दी जा रही है। सबसे ज्यादा छूट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक में मिल रही है। इन बैंकों ने इंट्रेस्ट रेट में 15-60 बेसिस प्वाइंट्स कम किए हैं। इन बैंकों में होम लोन 6.5 फीसदी से 6.7 फीसदी की दर पर मिल रहा है।

क्यों सस्ता हुआ होम लोन

कोरोनाकाल में सुस्त हुई अर्थव्यवस्था में फिर से जान फूंकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हजारों करोड़ रुपए का लिक्विडिटी इंफ्यूजन किया है। RBI ने रेपो रेट में कमी की। इस वजह से बैंकों को सस्ती दर पर ब्याज मिला और अब बैंक भी सस्ती दर पर ब्याज दे रहे हैं। हालांकि कोरोना काल में बैंकों की असेट क्वॉलिटी में गिरावट आई है। इस वजह से बैंक अब ऐसे ग्राहकों को ही लोन देना पसंद कर रहे हैं, जिनकी आय का जरिया निश्चित हो और वो समय पर लोन लौटा सकें। इससे बैंकों को असेट क्वालिटी और खराब नहीं होगी।

क्या कहता है सर्वे

एक सर्वे के मुताबिक, 90 फीसदी संभावित बायर्स अगले तीन महीने के भीतर अपने लिए घर खरीदना चाहते हैं। इनमें से 80 फीसदी खरीददारों का बजट 75 लाख तक की रेंज में है। वहीं डेवलपर्स भी काफी कम मार्जिन के साथ बिक्री करने को तैयार हैं और कई घर बेच भी रहे हैं। इस वजह से रियल एस्टेट मार्केट में सुधार देखने को मिल रहा है। वहीं कोरोना के बाद लोग ज्यादा बड़े घर पसंद कर रहे हैं। इससे 3BHK की डिमांड काफी बढ़ी है। बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद और दिल्ली एनसीआर में 3BHK अपार्टमेंट की डिमांड में अच्छी खासी तेजी आई है।

About rishi pandit

Check Also

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर M1-S लॉन्च, 120 KM की रेंज और फास्ट चार्जिंग का दावा

मुंबई  टीवीएस मोटर ने ईआईसीएमए 2026 में अपने उत्पादन-अनुरूप एम1-एस इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर का अनावरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *