Saturday , November 7 2026
Breaking News

Teach Alert: Instagram चलाने वाले ध्यान दें, 30 अगस्त से एक खास फीचर होने जा रहा डिलीट

Teach Alert: digi desk/BHN/सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म Instagram को बड़ी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं, और आज यह देश के कोने-कोने तक फैल चुका है। अगर आप भी इंस्टग्राम इस्तेमाल करते हों तो आपके लिए यह बहुत ही जरूरी खबर है कि इस प्लेटफाॅर्म का एक अहम फीचर खत्म होने वाला है, इसका इस्तेमाल अधिकतर संख्या में यूजर द्वारा किया जाता था। ये स्वाइप अप का फीचर है, जिसे स्टोरी में लगाया जाता था। लेकिन अब से आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। चलिए जानते हैं इस पूरी खबर के बारे में..

अगर आप भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपने भी इसके स्टोरी में इस फीचर का इस्तेमाल किया होगा। ये स्वाइप फीचर Instagram स्टोरीज में देखने को मिलता है, जहां आप स्वाइप अप करके स्टोरी में दिए गए लिंक पर जा सकते हैं। इस फीचर्स का इस्तेमाल अधिकतर कंपनियों द्वारा या फिर काॅन्टेंट क्रिएटर्स द्वारा किया जाता है। इस फीचर का इस्तेमाल करके वे स्टोरी से ही डायरेक्ट यूजर्स को अपनी वेबसाइट पर रिडायरेक्ट कर लेते हैं।

आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे

इंस्टाग्राम द्वारा हटाए जाने वाले इस फीचर को आप 30 अगस्त से इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। जी हां 30 अगस्त से इंस्टाग्राम इस फीचर को अपने प्लेटफाॅर्म से हटाने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिन इंस्टाग्राम यूजर्स के पास स्वाइप अप लिंक्स का ऑप्शन होता है वो अब लिंक स्टोरीज स्टीकर का इस्तेमाल करेंगे।

कौन सा एप्प इसकी जगह लेगा

इस फीचर को हटा देने के बाद एक नया फीचर इसकी जगह लेने वाला है। ऐप रिसर्चर Jane Manchun wong ने इस नए फीचर को यूजर्स के साथ शेयर भी किया है। उन्होंने इसका स्क्रीनशाॅट शेयर किया है। ‘लिंक स्टीकर्स’ नाम का ये फीचर पूरी तरह से स्वाइप अप लिंक की तरह ही आपको सुविधाएं देगा। लेकिन इसका प्रेंजेंटेशन थोड़ा अलग लगने वाला है। कंपनी ने कहा कि इस फीचर की टेस्टिंग जून से हो रही है, कुछ यूजर्स को बतौर टेस्टिंग इस फीचर को दिया गया है। अगस्त के आखिरी तक इसे ज्यादा यूजर्स को दिया जाएगा।

सभी को नहीं मिलेगा नया फीचर

इंस्टाग्राम से भले ही 30 अगस्त तक स्वाइप अप फीचर हटा दिया जाने वाला है, और इसके स्थान पर स्टीकर लिंक फीचर को एड किया जाएगा। हालांकि लिंक स्टीकर्स सभी यूजर्स के लिए मान्य नहीं होगा ये सिर्फ उन यूजर्स को दिया जाएगा जिनके अच्छे खासे फाॅलोअर्स हैं और उनका अकाउंट वेरिफाइड है, ऐसे यूजर्स ही इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

लिंक स्टीकर्स के क्या होंगे फायदे

कंपनी द्वारा लिंक स्टीकर्स फीचर्स को एड करने का कारण यूजर्स को कई सुविधाएं देना हैं। इसकी मदद से क्रिएटर्स अलग-अलग स्टाइल चुन सकते हैं। अपने हिसाब से स्टाइल चुन कर स्टोरीज में लिंक ऐड कर सकते हैं, जो स्टिकर्स जैसा ही दिखेगा। इसमें स्टिकर्स को छोटा या फिर बड़ा भी किया जा सकेगा। स्टाइल सेलेक्ट करके यूजर्स इसे स्टोरी में कहीं भी प्लेस कर सकते हैं। जो यूजर्स इन स्टिकर्स को देखेंगे वो यहां टैप करके डायरेक्ट वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसमें रिएक्ट करने का भी ऑप्शन दिया गया है।

About rishi pandit

Check Also

WhatsApp पर टास्क पूरा करके कमाई का लालच पड़ सकता है भारी, साइबर ठग ऐसे खाली कर रहे बैंक खाते

WhatsApp से मोटी कमाई कैसे कर सकते हैं? इस तरह के विज्ञापन आपने सोशल मीडिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *