Sunday , November 22 2026
Breaking News

महाकाल दर्शन के लिए 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस

उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में भक्तों को निःशुल्क अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। मंदिर समिति ने हाल में लिया गया 100 रुपये में तत्काल बुकिंग का निर्णय वापस ले लिया है। दर्शनार्थी अब बिना अग्रिम बुकिंग के सीधे महाकाल मंदिर में प्रवेश करना चाहते हैं, तो उन्हें पूर्व व्यवस्था अनुसार 250 रुपये में शीघ्र दर्शन टिकट खरीदना होगा।

मंदिर प्रशासक सुजानसिंह रावत ने बताया 3 अक्टूबर को प्रबंध समिति की बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 रुपये में तत्काल बुकिंग की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया था। विरोध को देखते हुए प्रबंध समिति ने शुक्रवार को फिर से बैठक कर इस निर्णय को वापस ले लिया है। अब 3 अक्टूबर से पहले की व्यवस्था यथावत रहेगी। अर्थात अग्रिम बुकिंग के आधार पर आम श्रद्धालुओं को भगवान के दर्शन होंगे। जिन लोगों को मंदिर में सीधे प्रवेश करना है, उन्हें 250 रुपये का शीघ्र दर्शन टिकट खरीदना होगा।

इसलिए लिया था फैसला

कोरोना संक्रमण के कारण केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार मंदिर समिति द्वारा भक्तों को अग्रिम बुकिंग के आधार पर भगवान महाकाल के दर्शन कराए जा रहे हैं, लेकिन बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जिन्हें मंदिर समिति की इस व्यवस्था की जानकारी नहीं है। वे बिना बुकिंग के ही मंदिर पहुंच जाते हैं। मंदिर समिति ने ऐसे दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए मात्र 100 रुपये में तत्काल बुकिंग की व्यवस्था शुरू की थी। इस पर कुछ स्थानीय संगठनों विरोध शुरू कर दिया था। इसके बाद मंदिर समिति ने पुनः बैठक कर निर्णय वापस ले लिया।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *