Amazon Great Indian Festival 2020Offers: अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन 17 अक्टूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल लांच कर रही है। अमेजन प्राइम ग्राहकों के लिए यह फेस्टिवल 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक अमेजन डॉट इन पर 6.5 लाख से अधिक विक्रेता करोड़ों उत्पाद खरीद सकेंगे। फेस्टिवल के दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर छोटे व मझोले कारोबारियों (एसएमबी) के चार करोड़ से अधिक उत्पाद तथा 100 शहरों में 20,000 से अधिक स्थानीय दुकानदारों के भी प्रोडक्ट उपलब्ध रहेंगे।
इस दौरान शीर्ष ब्रांड्स के 900 से अधिक नए उत्पाद भी ग्राहकों को लुभाएंगे। कंपनी इस दौरान अमेजन लांचपैड, अमेजन सहेली व अमेजन कारीगर के माध्यम से भी ग्राहकों को आकर्षित करेगी। अमेजन इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनीष तिवारी का कहना है कि इस वर्ष के फेस्टिवल के माध्यम से हमारे विक्रेता और सहयोगी देश के करोड़ों ग्राहकों तक पहुंच बना सकेंगे।
Bhaskar Hindi News