Friday , October 30 2026
Breaking News

Woman Gives Birth 10 Babies: दक्षिण अफ्रीकी महिला ने दिया 10 बच्चों को जन्म, बना दिया वर्ल्ड रिकाॅर्ड

Amazing, Woman Gives Birth 10 Babies: digi desk/BHN/ दुनिया में विश्व रिकाॅर्ड की अगर बात करें तो यह तरह-तरह के हैं और कई ऐसे रिकाॅड बने हैं, जिसे कोई न कोई तोड़कर अपना नाम प्रथम लिस्ट में दर्ज करा लेता है तो वहीं कुछ रिकाॅर्ड ऐसे भी हैं जिसे तोड़ना तो दूर कोई उस रिकाॅर्ड के बारे में सोच भी नहीं सकता। एक ऐसे ही रिकाॅर्ड की चर्चा अभी सुर्खियों में है। जहां एक महिला द्वारा 10 बच्चों को जन्म देने की बात कही गई है। वास्तव में मानव जाति के लिए ऐसा हो पाना संभव नहीं है लेकिन इस अंसभव कार्य को कर दिखाया दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने।

जी हां दक्षिण अफ्रिका की एक महिला गोसिअमे थमारा सितोला 37 वर्ष ने 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक अस्पताल में 10 बच्चों को जन्म दिया है इनमें से 7 लड़के और 3 लड़कियां बताई जा रही हैं। इस विषय पर डाॅक्टर ने कथित रूप से महिला के पति टेबोगों त्सोतेत्सी को बताया था कि उनकी पत्नी के पेट में 6 बच्चे पल रहे हैं। लेकिन बाद में 8 बच्चों की पुष्टि की गई और जब बच्चों का जन्म हुआ तो उनकी संख्या अब 10 बताई जा रही है। बतादें कि इस अफ्रीकी कपल के पहले से ही 6 साल के जुड़वा बच्चे हैं।

महिला के पति बेरोजगार

10 बच्चों को जन्म देने वाली महिला के पति टेबोगो त्सोतेत्सी ने बताया कि बच्चों के जन्म के बाद से ही वह खुद को काफी भावुक महसूस कर रहे हैं साथ ही उन्हें अपने बच्चों की बहुत खुशी भी है। उन्होनें बताया कि इन 10 बच्चों में से 7 बेटे और 3 बेटियां हैं। मेरी पत्नी 7 महीने और 7 दिन से गर्भवती थी। मैं बहुत खुश हूॅं। ऐसी अवस्था में मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा हूॅं। मैं अभी ज्यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूॅं।

इससे पहले अफ्रीकी देश की माली महिला ने मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म देकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इससे पहले अब तक सिर्फ 6 बच्चों के एक साथ सफलतापूर्वक जन्म देने की घटना का दुर्लभ माना जाते आ रहा था। लेकिन अब महिला ने 10 बच्चों को जन्म देकर इसे अत्यंत दुर्लभ बना दिया है।

About rishi pandit

Check Also

चीन के सीक्रेट स्पेसप्लेन की नई तस्वीर जारी, अमेरिकी X-37B जैसा दिखता है अंतरिक्ष विमान

वाशिंगटन अंतरिक्ष में चीन के एक गुप्त विमान की साफ तस्वीर सामने आई है. अमेरिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *