NPS: नईदिल्ली. सरकार ने करोड़ों अंशधारकों की सुविधा के मद्देनजर नेशनल पेंशन स्कीम (National Pension Scheme) के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। पेंशन एंड फंड रेगुलेटर अथॉरिटी (PFRDA) ने एक सर्कुलर जारी कर नॉमिनी में बदलाव के लिए ऑनलाइन सुविधा को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके अलावा एकमुश्त पैसा विड्रॉल करने और दोबारा से खाता खोलने की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
NPS के सब्सक्राइबर्स को नॉमिनेशन में बदलाव के लिए संबंधित नोडल अधिकारी, कॉर्पोरेट्स या प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस (POP) के पास व्यक्तिगत रूप से S2 फॉर्म जमा करना पड़ता था, लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं रह गई है। अब यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है।
NPS (नेशनल पेंशन सिस्टम) के जो पुराने सब्सक्राइबर्स तय समय से पहले ही पैसा निकाल चुके हैं, वे इससे फिर जुड सकते हैं। PFRDA ने इसकी अनुमति प्रदान कर दी है। मौजूदा नियमों के मुताबिक, सब्सक्राइबर चाहे तो 60 साल की उम्र पूरी होने के पहले ही इससे निकल सकते हैं। एनपीएस में निवेश मेच्योर होने पर 80 प्रतिशत राशि रेगुलर पेंशन में बदल जाती है जबकि निवेशक शेष 20 प्रतिशत राशि निकाल सकता है। जिन लोगों ने 20 प्रतिशत राशि निकाल ली है, वे यदि दोबारा एनपीएस से जुड़ना चाहते हैं तो उन्हें यह रकम जमा करनी होगी।
Bhaskar Hindi News