Sunday , November 22 2026
Breaking News

Hathras: हाथरस में आज भी हंगामा, TMC नेताओं के साथ धक्कामुक्की, गिर पड़े Derek O’Brien

Hathras : उत्तर प्रदेश के हाथरस में दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ हाथरस पहुंचे थे और भारी हंगामा हुआ था। शुक्रवार को टीएमसी नेताओं ने ऐसा ही करने की कोशिश की। डेरेक ओ ब्रायन की अगुवाई में टीएमसी के नेताओं ने हाथरस गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलने की कोशिश की। नेताओं ने गांव की सीमा पर ही रोक दिया। इस दौरान भारी धक्कामुक्की हुई। इस दौरान डेरेक ओ ब्रायन जमीन पर गिर गए। कल राहुल गांधी गिरे थे। डेरेक ओ ब्रायन के साथ पार्टी की महिला नेता भी थीं। काकोली घोष का कहना है कि डेरेक ओ ब्रायन को पुलिस ने धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इससे उन्हें चोट भी लगी है.

About rishi pandit

Check Also

देश के चार राज्यों में छह भीषण सड़क हादसे, एक ही दिन में 28 लोगों की दर्दनाक मौत

 नई दिल्ली  देश में आज रविवार, 22 नवंबर की सुबह हादसों के साथ हुई है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *