Saturday , May 18 2024
Breaking News

Monthly Horoscope October: मन नए धनागम पर केंद्रित रहेगा, मानसिक तनाव दूर होगा

ARIES (21 मार्च – 19 अप्रैल): नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर बन रहा है। स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। धन, आभूषण आदि का लाभ मिल सकता है।मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। चिन्ता एवं क्रोध की वृद्धि होगी। सट्टा, लाटरी से नुकसान हो सकता है। निजी उलझनें बढ़ेंगी। माह पारिवारिक दृष्टि से कलह भरा हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है । बच्चों के भविष्य के लिए कठोर निर्णय ले सकते है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को इस माह नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता हैं। दूसरों की बात इधर से उधर करना और निरर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। आपके लिए शुभ रंग चमकीला है। शुभ फल के लिए ज्यादा गरम चीजें न खाएं।

TAURUS (20 अप्रैल – 20 मई): किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने अंदर नये उत्साह और कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। सुख सुविधा की वृद्धि होगी। व्यय की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। वाहन कष्ट, मित्रों से विरोध होगा। व्यापार में मंदी चलेगी। पत्नी और पुत्र का सुख बराबर प्राप्त होगा। माह के अंत में शत्रु बाधाओं का अंत होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। याद रखें आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप करना पड़ सकता है। शुभ रंग : हरा और शुभ अंक : 2 है। शुभ फल के लिए सोच-समझकर बोलें और किसी भी काम में आलस्य न करें।

GEMINI (21 मई – 20 जून): नये उत्साह और कार्य क्षमता की अनुभूति होगी। आपके पास-पड़ोस में विवाद सम्भव है। आपके हितों की रक्षा होगी। व्यापार साधारण चलेगा, लेकिन लाभ की कमी होगी। पति-पत्नी में अनबन बढ़ सकती है। प्रतियोगिता परीक्षा में परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। माह का अंत उत्तम रहेगा। परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा। आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा। नई जिम्मेदारियों की वजह से व्यय संभव है। शुभ रंग : मैरुन और शुभ अंक : 7 है। शुभ फल के लिए चंदन का तिलक लगाएं।
LEO (23 जुलाई – 22 अगस्त): मन नये धनागम की युक्तियों पर केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव है। श्रम साधन कामनाएं पूर्ण होंगी। लेखन और अध्यापन से तरक्की होगी। मानसिक तनाव दूर होगा। संकल्पित मनोरथ पूर्ण होंगे। पारिवारिक उलझनें दूर होंगी। यात्रा सफल व लाभकारी होगी। भविष्य संबंधी किसी समस्या से चिंतित होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आलस्य का त्याग करें। शुभ रंग : चमकीला और शुभ अंक : 9 है। शुभ फल के लिए बिल्वपत्र के पेड़ में जल चढ़ाएं.
VIRGO (23 अगस्त– 22 सितंबर): किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं को याद करने से मन को कष्ट संभव है। व्यवसाय पक्ष भाग्यानुकूल होगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। अकारण लोगों से विरोध होगा। पत्नी को पति पक्ष से कष्ट होगा। संतान की चिन्ता लगी रहेगी। स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा। नौकरी में लाभ होगा। खुली कोई वस्तु न खायें। शिक्षा की दिशा में कुछ परिश्रम की आवश्यकता है। शुभ रंग : मैरुन और शुभ अंक : 1। शुभ फल के लिए तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।
LIBRA (23 सितंबर– 22 अक्टूबर): कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता के लिए आपको उद्वेलित करेगा। धन, यश, कीर्ति का विस्तार होगा जबकि शत्रु बाधा बन सकते हैं। भोजन, शयन की असुविधा के बीच बुजुर्गो से वैमनस्यता बढ़ सकती है। माह मंगलमय रहेगा। शत्रु भी आपसे प्रभावित होंगे। रुके हुए काम बन जायेंगे। व्यापार में भी लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ रिश्ते और ज्यादा मजबूत होंगे। परिवार में भी सुख शांति का माहौल रहेगा। खर्चों में बढ़ोत्तरी संभव हैं लेकिन माह के अंत में उचित लाभ मिलेगा। लोगों के सामने अपने व्यवहार को विवेकशील बनाये रखें। अपनी वाणी को मधुर रखें। लिखा-पढ़ी के कार्यों में सफलता और व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी में स्थानान्तरण का योग है। रोजगार क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता से मन खिन्न होगा। शुभ रंग : लाल और शुभ अंक : 1 है। शुभ फल के लिए दिनभर में 2 इलाइची खाएं।

SCORPIO (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): सामाजिक मान-सम्मान और वर्चस्व में वृद्धि के योग हैं। अकारण धन, पुण्य की हानि की आशंका है। व्यवहार में कलुषित वातावरण का सामना करना होगा। चिन्ता और व्यथा से मन दुखी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं। आपकी कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। शुभ रंग : लाल और शुभ अंक : 7 है। शुभ फल के लिए तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।

SAGITTARIUS (22 नवंबर– 21 दिसंबर): योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा जबकि आपको संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय और न्यायालय कार्यों में आंशिक सफलता मिलेगी। विपरीत परिस्थितियों से बचें। स्थान, पद और अधिकारों में परिवर्तन सम्भव है। इस माह ग्रह थोडे़ भारी हैं । किसी भी प्रकार की यात्रा करने से बचें। अपने स्वास्थ्य का उचित ध्यान रखें। परिवार में कोई नयी खुशी आने का संकेत है। घर में उल्लास का माहौल रहेगा। इस माह थोड़ा कम काम होगा। अपना समय अन्य कार्यों में दे पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से तीसरे सप्ताह में विपरीत असर पड़ सकता है, इसलिये अपने खानपान को सही रखें। कुछ नई योजनाओं हेतु मन उत्साहित होगा। नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। शुभ रंग : सफेद और शुभ अंक : 9। शुभ फल के लिए किसी मंदिर या अपने घर के पूजा स्थान की सफाई करें।

CAPRICORN (22 दिसंबर – 19 जनवरी): पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता न पालें वहीं आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव है। कामों में यश प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मौसमी पीड़ा, दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। माता-पिता का उत्तम सुख रहेगा। स्थानान्तरण का योग बन सकता है। आपकी मेहनत से सभी कार्य पूर्ण होंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी. भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। काम में आलस्य त्यागें। शुभ रंग : बैंगनी और शुभ अंक : 1। शुभ फल के लिए गुनगुने पानी से गरारे करें।

AQUARIUS (20 जनवरी – 18 फरवरी): बुद्धिमत्ता द्वारा हर स्थिति में स्वयं को पारंगत साबित करेंगे। भौतिकता में दूसरों के कहने में आकर अपना आर्थिक नुकसान कर सकते हैं। कोई दुखद समाचार मिल सकता है। इस कारण माह पीड़ा में बीत सकता हैं। परिवार में आपसी कलह की भी संभावना है, लेकिन धैर्य रखने से मामले सुलझ सकते हैं। बच्चों का इस समय विशेष ध्यान रखें। खानपान को संतुलित बनाये रखें। यात्रा करने के योग भी बन सकते हैं। अविवाहितों को इस माह शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदने का विचार भी आप कर सकते हैं। साहस की वृद्धि, दौड़ धूप की अधिकता, गुप्त शत्रु भय और भाइयों से द्वेष का योग है। शेयर बाजार में लगी पूंजी लाभ देगी। मामा पक्ष को कष्ट होगा । दाम्पत्य जीवन सुखी होगा ! जीवन साथी से वैचारिक मतभेद की आशंका है। शुभ रंग : मैरुन शुभ अंक : 4 आपके लिए उपाय => बड़ के पत्ते पर काजल लगा कर पानी में बहा दें।

PISCES (19 फरवरी – 20 मार्च): मन पर नियंत्रण रखें। कर्तव्यनिष्ठ बनें। आपका मन अनेक पूर्वाग्रहों से प्रभावित रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी। धन हानि का योग है। सोना चांंदी के सट्टे एवं शेयर लाभ का योग बना है। व्यापार वृद्धि, शत्रुओं पर विजय, आरोग्य वृद्धि का योग भी है। किसी नये संबंध की ओर मन आकर्षित होगा। संयमी व धैर्यवान बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव है। शुभ रंग : लाल और शुभ अंक : 1 है। शुभ फल के लिए किसी भी साधु या संत को मिठाई देकर प्रणाम करें।

                                         पंडित विशाल दयानंद शास्त्री (साभार)

 

About rishi pandit

Check Also

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सही नक्षत्र में करें रत्नों का चयन

नौ प्रमुख रत्नों का नवग्रहों से संबंध माना जाता है। सूर्य के लिए माणिक्य, चन्द्रमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *