Saturday , October 31 2026
Breaking News

फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा

पंजाब
फरीदकोट में बीते दिनों गोलियां मारकर हत्या किए गए दीप सिद्धू के करीबी गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया गया है। आज पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने प्रैस कॉन्फैंस करके इस मामले में कई बड़े खुलासे किए  हैं। उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में ड्रिबूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह का नाम सामने आ रहा है। यही नहीं इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड अर्श डल्ला है।

डीजीपी ने बताया कि इस मामले में विदेश में बैठे गैंगस्टरों का पूरा प्लान है। इस मामले शूटरों की पहचान कर ली गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जो भी सामने आएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी की जांच की जा रही है। इस मामले में पहले सिद्धू मूसेवाला की तरह रेकी गई और फिर वारदातो को अंजाम दिया गया है। गुरप्रीत की हत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि काबू किए गए आरोपियों से पूछताछ दौरान पता चला कि गुरप्रीत सिंह के रेकी करने वाले कोई और थे और हत्या करने वाले कोई ओर हैं। 159 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है।  सबूतों के आधार पर इस मामले में गरहाई से जांच की जा रही है।

डीजीपी का कहना है कि इस मामले में और भी कई खुलासे होने की संभावना है। आपको बता दें कि फरीदकोट के हरि नौ के रहने वाले गुरप्रीत सिंह (32) अपने समर्थकों के साथ सरपंच पदके प्रत्याशी के हक में प्रचार करके घर वापसा लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करके मौत के घाट उतार दिया।

About rishi pandit

Check Also

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, दिवाली से पहले किसानों को मोदी सरकार की सौगात

बनासकांठा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *