Saturday , October 31 2026
Breaking News

सुबह सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्ड 41 में पहुचे विधायक एवं निगम अध्यक्ष

सिंगरौली
सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास  शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा आज सुबह सुबह वार्ड 41 छठघाट मोहल्ले में पहुचकर स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया।  एवं विशेष सफाई अभियान में श्रमदान किया गया।  विधायक श्री शाह एवं निगम अध्यक्ष ने वार्डवासियो से चर्चा कर उन्हे अपने आस पास  स्वच्छता रखने के लिए प्ररित भी किया गया। वार्डवासियो से चर्चा करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने नगर साफ सुन्दर बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सभी जब मिलकर सकल्प लेगे कि हम अपने आस पास गंदगी कूड़ा कचरा एकात्रित नही होने देगे सभी के सामूहिक प्रयास से ही नगर स्वच्छ सुन्दर हो सकता है।
  वही निगम अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने आस पास की साफ सफाई स्वंय करे घरो से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को इधर उधर फेके नही बल्कि निगम के कचरा वाहन में कचरे को अलग अलग करके दे। जब हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेगे तभी स्वच्छता के सभी मापदण्डो को पूरा कर पायेगे। तत्पश्चात विधायक एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा गनियारी में स्थित छठघाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि छठ पूजा के पहले घाट की विधवत साफ सफाई कराकर सभी व्यवस्था करले ताकि छठ पूजन के लिए घाट में आने वाले व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।
  इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, उपायुक्त आरपी बैस, स्वच्छता प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वार्ड के नागरिक गण उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

इंदौर में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, CM मोहन यादव होंगे शामिल

इंदौर  लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत बीजेपी शुक्रवार को सुबह 10 बजे से इंदौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *