Tuesday , April 22 2025
Breaking News

National: Air India की फ्लाइट में इमरजेंसी अलर्ट! लंदन के आसमान के चक्कर लगा रहा विमान

  1. एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 ने इमरजेंसी अलर्ट भेजा
  2. इमरजेंसी सिग्नल के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई
  3. त्रिची एयरपोर्ट के तीन घंटे तक काटे थे विमान ने चक्कर

मुंबई। मुंबई से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI129 ने लैंडिंग नहीं होने वजह से इमरजेंसी अलर्ट भेजा है। फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 के अनुसार विमान लंदन के ऊपर चक्कर लगा रहा है।

फ्लाइट की तरफ से स्क्वाक कोड 7500 भेजा गया था, जो कि बताता है कि विमान खतरे में था और तत्काल सहायता की जरूरत थी। हालांकि, अलर्ट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। एटीसी ऐसे कोड आपातकालीन परिस्थितियों में उपयोग करता है।

फ्लाइट ने भेजा इमरजेंसी सिग्नल

फ्लाइट ट्रैकर फ्लाइटरडार24 ने जानकारी दी कि एयर इंडिया की फ्लाइट लंदर के ऊपर उड़ान भर रही है। इसी दौरान उन्होंने एक सिग्नल भेजा, जो कि किसी इमरजेंसी को लेकर था। अभी तक इमरजेंसी सिग्नल के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

विमान की तरफ से स्क्वाक कोड भेजा गया था। इस तरह के कोड का इस्तेमाल इमरजेंसी हालत में किए जाते हैं। स्क्वाक कोड का उपयोग एयर ट्रैफिक कंट्रोल करती है। वह इसकी सहायता से विमानों की पहचान व उनको ट्रैक करती है।

फ्लाइट्स में बम की अफवाह पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री

हाल ही में कई फ्लाइट्स में बम की अफवाह वाली कॉल पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि इस पर कार्रवाई की जा रही है। हम किसी भी तरह की साजिश पर टिप्पणी नहीं कर सकते हैं, लेकिन ये कॉल कुछ लोगों से आ रही हैं। यह नाबालिग और शरारती लोगों की साजिश है। ये सभी छोटी और अलग-अलग घटनाएं हैं।

त्रिची एयरपोर्ट के तीन घंटे तक काटे थे विमान ने चक्कर

एअर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुचलापल्ली से शारजाह जाने वाली फ्लाइट AXB 613 की शुक्रवार शाम इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। उड़ान भरने के तुरंत बाद हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी आ गई, जिसके बाद विमान करीब 3 घंटे आसमान में चक्कर लगाता रहा था। विमान की रात 8:15 बजे सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी। इस उड़ान में 141 पैसेंजर और क्रू मेंबर थे। पायलट ने ईंधन कम करने के लिए विमान को हवा में चक्कर लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित की गई थी।

About rishi pandit

Check Also

वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को लेकर यहां उपस्थित लोगों का उत्साह अत्यंत सुखद है: मंत्री किरेन रिजिजू

मुंबई वक्फ कानून को लेकर मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मुंबई में मुस्लिम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *