Monday , November 2 2026
Breaking News

MP Weather Alert : विदा लेता मानसून करेगा धमाका, जबलपुर, रीवा सहित 13 जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू
  2. गुना में तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
  3. 7 अक्टूबर को जबलपुर, रीवा में बारिश की उम्मीद

भोपाल। मध्य प्रदेश से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो चुका है। बादल छंटने से धीरे-धीरे मौसम भी साफ होने लगा है। धूप निकलने से दिन का तापमान बढ़ने लगा है। उमस भी महसूस होने लगी है।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान गुना में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले तीन दिन में भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों से भी मानसून की वापसी संभव है।

बांग्लादेश के पास शुक्रवार को कम दबाव का क्षेत्र बनने के आसार हैं। उसके प्रभाव से दो दिन बाद जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके शुक्रवार को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

इन क्षेत्रों में हो सकती है बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इस मौसम प्रणाली के असर से सात अक्टूबर के आसपास जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश को सिलसिला शुरू हो सकता है। शेष क्षेत्रों में बादल छा सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून ग्वालियर, मुरैना, दतिया, शिवपुरी और श्योपुरकलां से जा चुका है। बांग्लादेश के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश से अभी लगभग 10 दिन तक मानसून की वापसी की उम्मीद नहीं है।

About rishi pandit

Check Also

ग्वालियर के पूर्व CMHO पर विभागीय जांच शुरू, 227 पदों पर 387 नियुक्तियां

ग्वालियर. आउटसोर्स कर्मचारियों की नियुक्ति और कार्यादेश जारी करने में स्वीकृत पदों की सीमा का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *