Saturday , October 31 2026
Breaking News

MP: खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी तेज रफ्तार कार, मौके पर दो युवकों की मौत, चार घायल

  1. नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा
  2. सड़क हादसे में दो युवकों की मौके
  3. सवार चार लोग गंभीर रुप से घायल

नरसिंहपुर: करेली के पास लिंगा में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लिंगा चौराहा के पास अचानक ट्रक रुक जाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार बोलेरो सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी, जिस कारण कार के सामने की सीट पर बैठे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार दमोह से छिंदवाड़ा पारिवारिक कार्यक्रम में जा रहे थे। हादसा इतना भीषण था कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई। 2 व्यक्तियों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक

कार्यवाहियों के डर से निशाना बनाने की जुगत में लगे कई कर्मचारी और चिकित्सक -मुख्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *