Monday , November 2 2026
Breaking News

ड्रेसिंग कक्ष में कपड़े बदलते हुए महिला की वीडियो बनाने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज

ठाणे (महाराष्ट्र)
ठाणे में आभूषण की एक दुकान के ड्रेसिंग कक्ष में एक महिला कर्मचारी की कपड़े बदलते हुए कथित तौर पर वीडियो बनाने के लिए एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया।

एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना 23 अगस्त की रात की है जब महिला ने चितलसर इलाके में स्थित दुकान में अपनी ड्यूटी खत्म की। उसे लगा कि कोई उसे देख रहा है और उसने एक व्यक्ति को ड्रेसिंग कक्ष के एक छोटे-से छेद के जरिए अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते हुए देखा।

इसके बाद महिला ने शोर मचाया और ड्रेसिंग कक्ष से बाहर निकल गयी तथा दूसरे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। घटना के बाद आरोपी प्रतीक म्हात्रे किसी तरह फरार हो गया। पुलिस यह जांच कर रही है कि म्हात्रे कर्मचारी है या कोई ग्राहक है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 (ताक-झांक) और धारा 78 (पीछा करना) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

 

About rishi pandit

Check Also

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के बाद बदल सकती है कर्मचारियों की सैलरी-पेंशन, सरकार ले सकती है 5 बड़े फैसले

नई दिल्ली केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों का बेसब्री से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *